February 13, 2026 12:15 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

दीदी का पड़ोसी बोला- लिंग परिवर्तन करवाओ तभी मैं तुमसे… फिर कर गया ऐसा कांड

साहब! मुझे उसने धोखा दिया है. मैंने उससे प्यार किया, उससे शादी के लिए अपना लिंग परिवर्तन करवाया. मगर अब वो मुझे ही ब्लैकमेल कर रहा है. मुझसे 10 लाख रुपये मांग रहा है… इतना कहते ही थाने पहुंचा एक युवक फफक-फफक कर रो पड़ा. पुलिस भी युवक की बातें सुन दंग रह गई. उन्होंने युवक से पूरी कहानी पूछी. तब युवक ने ऐसी कहानी उन्हें बताई जो वाकई हैरान करने वाली थी.

मामला ओबेदुल्लागंज निवासी 27 वर्षीय युवक से जुड़ा है, जिसकी बहन की ससुराल नर्मदापुरम में है. युवक ने बताया- वहीं पड़ोस में रहने वाले युवक शुभम यादव से उसकी जान-पहचान हुई थी. फिर दोनों के बीच 2021-2022 के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और उनके बीच अफेयर शुरू हो गया.

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने पहले एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए और फिर विश्वास में लेकर उसके बैंक खाते से करीब 6 लाख रुपए की निकासी करवाई. इसके बाद शुभम ने उसे महिला बनने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया. फिर 18 नवंबर 2024 को इंदौर के खजराना स्थित एक निजी अस्पताल में उसका लिंग परिवर्तन करवा दिया.

अब प्रेमी कर रहा ब्लैकमेल

युवक ने पुलिस को बताया कि लिंग परिवर्तन के बाद 25 दिसंबर 2024 को आरोपी ने उसे दोबारा नर्मदापुरम बुलाया, जहां उसके साथ फिर से शारीरिक शोषण किया गया. इसके बाद से आरोपी की ओर से 10 लाख रुपए की मांग की जा रही है और धमकियां भी दी जा रही हैं. युवक ने कहा- मैंने उसके कहने पर लिंग परिवर्तन सिर्फ इसलिए करवाया क्योंकि मुझे लगा वो भी मुझसे प्यार करता है और शादी भी करेगा. लेकिन अब मुझसे कह रहा है कि उसे 10 लाख नहीं मिले तो वो मुझे बदनाम कर देगा.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़ित ने जब इन सबसे परेशान होकर गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई तो वहां जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई. अब इस मामले को संबंधित क्षेत्र नर्मदापुरम भेजा जाएगा, जहां आगे की जांच होगी. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button