April 3, 2026 8:31 pm
ब्रेकिंग
छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्... Kota Traffic Police: चालान काटने पर भड़का व्यापारी, पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़; बीच सड़क जमकर हुआ हंग... मैदान पर पसरा मातम! क्रिकेट खेलते समय गिरी आसमानी बिजली; 16 साल के उभरते खिलाड़ी की मौके पर मौत पठानकोट में मंगलवार को 'हाफ-डे' का ऐलान! स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; नोटिफिकेशन जारी
टेक्नोलॉजी

India AI Record: क्लाउड एआई (Claude AI) के इस्तेमाल में भारत नंबर 1? जानें कैसे दुनिया की ‘AI Factory’ बन रहा है भारत

एंथ्रोपिक की फ्रेश इकोनॉमिक इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, भारत क्लाउड.एआई के यूज के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार बनकर उभरा है, जहां सॉफ्टवेयर और वेब डेवलपमेंट जनरेटिव एआई के मेन यूज का सेंटर है. ये निष्कर्ष एन्थ्रोपिक की चौथी इकोनॉमिक इंडेक्स रिपोर्ट का हिस्सा हैं, जो 15 जनवरी को जारी की गई है. एआई फर्म ने कहा कि क्लाउड.एआई के ओवरऑल यूज में भारत ग्लोबल लेवल पर केवल अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि इसका उपयोग जापान, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया जैसे कुछ चुनिंदा देशों में केंद्रित है.

भारत में एआई का किसमें यूज ज्यादा

भारत में, क्लाउड.एआई के लगभग आधे उपयोग का संबंध तकनीकी कार्यों से है, जिसमें कुल उपयोग का 45.2 फीसदी कंप्यूटर और गणितीय कार्यों से जुड़ा है. एन्थ्रोपिक ने कहा कि भारत में क्लाउड.एआई के टॉप 10 उपयोग मामलों में से 5 सॉफ्टवेयर और वेब डेवलपमेंट के अंतर्गत आते हैं, जो इस बात को उजागर करते हैं कि डेवलपर रेगुलर नियमित कोडिंग और डिबगिंग जरुरतों के लिए एआई पर तेजी से निर्भर हो रहे हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में यूज का एक दिलचस्प पैटर्न वेब डेवलपमेंट की तीव्रता है. भारतीय यूजर्स द्वारा सीएसएस, एचटीएमएल और यूआई स्टाइलिंग के काम के लिए क्लाउड का यूज करने की संभावना ग्लोबल बेस लाइन की तुलना में दोगुनी है, और वेब एप्लिकेशन बनाने और डीबग करने के लिए इस पर निर्भर रहने की संभावना 1.7 गुना अधिक है.

करियर प्रोग्रेशन के लिए एआई का यूज

एन्थ्रोपिक की रिपोर्ट में उभरते टेक एरिया में भारत-स्पेसिफिक यूज के अन्य मामलों पर भी प्रकाश डाला गया है, जिनमें चैटबॉट और वर्कफ़्लो ऑटोमेशन जैसे एआई सिस्टम का विकास शामिल है, जहां भारतीय यूजर्स की संख्या ग्लोबल एवरेज से 1.5 गुना अधिक है. डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन और डेटा इंजीनियरिंग भी उल्लेखनीय रूप से प्रमुखता से सामने आए, जहां यूज ग्लोबल एवरेज से 1.4 गुना अधिक है.

सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्यों के अलावा, भारत में करियर प्रोग्रेशन के लिए भी क्लाउड.एआई का यूज किया जा रहा है. एन्थ्रोपिक ने कहा कि नौकरी की तलाश और प्रोफेशनल डेवलपमेंट टॉप टास्क में शामिल हैं, साथ ही एसटीईईएम सब्जेक्ट्स में एकेडमिक वर्क और उद्यमशीलता के लिए बिजनेस प्लानिंग भी शामिल है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में कामकाजी उम्र की आबादी के मुकाबले में यूज की तीव्रता कम बनी हुई है. एन्थ्रोपिक का एआई यूज इंडेक्स (एयूआई), जो यह मापता है कि जनसंख्या के साइज की तुलना में क्लाउड का प्रतिनिधित्व अधिक है या कम, भारत को 0.22 पर रखता है, जो इसकी हाई ओवरऑल रैंकिंग के बावजूद अपेक्षा से कम यूज को दिखाता है.

Related Articles

Back to top button