April 3, 2026 11:03 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
मनोरंजन

पाकिस्तानियों के सोशल मीडिया अकाउंट रहेंगे ब्लॉक, अब नहीं दिख रहीं आफरीदी-माहिरा की पोस्ट

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की कई प्रमुख हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है. एक दिन पहले ही ये प्रतिबंध हटाए गए थे. पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के अलावा हनिया आमिर, माहिरा खान, और फवाद खान जैसी पाकिस्तान की कई मशहूर हस्तियों के इंस्टाग्राम और X प्रोफाइल को आज फिर से भारत में रोक दिया गया है. अब इनके पोस्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं.

एक दिन पहले ही पाकिस्तान की कई प्रमुख हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगे बैन को हटा दिया गया था, लेकिन आज गुरुवार सुबह तक हनिया आमिर, माहिरा खान, शाहिद अफरीदी, मावरा होकेन और फवाद खान जैसी पाकिस्तानी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और X प्रोफाइल फिर से भारतीय यूजर्स के लिए बंद कर दिए गए.

कल बुधवार को कुछ समय के लिए पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिर से दिखने लगे थे, शाहिद अफरीदी, फवाद खान, सबा कमर, मावरा होकेन, अहद रजा मीर, युमना जैदी और दानिश तैमूर समेत पाकिस्तान की कई हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारतीय यूजर्स के लिए ओपन हो गए थे. इसके अलावा, हम टीवी, एआरवाई डिजिटल और हर पाल जियो जैसे पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी भारत में खुलने लग गए थे.

पाकिस्तानी चैनल और अकाउंट के दिखने पर यह कयास लगाए जाने लगे कि सोशल मीडिया पर लंबे समय से चले आ रहे बैन को चुपचाप वापस ले लिया गया है.

हालांकि, आज सुबह यूजर्स ने जब इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी हस्तियों के प्रोफाइल सर्च की तो उन्हें पॉप-अप के जरिए मैसेज आने लगा कि ‘भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस कंटेंट पर रोक लगाने लिए कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है.’

हालांकि सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिर से बैन करने के संबंध में सरकार द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इससे पहले सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रतिबंध के बावजूद भारत में पाकिस्तानी चैनलों और सेलिब्रिटी खातों के फिर से दिखने और फिर अचानक से गायब होने पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Related Articles

Back to top button