February 28, 2026 10:52 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
पंजाब

कर्मचारियों की Salary को लेकर आए नए आदेश, नहीं मिलेगी किसी तरह की छूट

चंडीगढ़: बायोमेट्रिक अटैंडैंस सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने में हो रही अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ नगर निगम के कमिश्नर ने संबंधित डी.डी.ओ. को बायोमैट्रिक अटैंडैंस के आधार पर  सभी कर्मचारियों को वेतन जारी करने का आदेश दिया है।

इस फैसले का उद्देश्य फर्ज़ी कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें हटाना और कर्मचारियों में जवाबदेही सुनिश्चित करना है। कमिश्नर अमित कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का सख्ती से पालन जरूरी है, और जो कर्मचारी इसका पालन नहीं करेंगे उन्हें कोई रियायत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कामकाज में सुधार लाना और अनियमितताओं को समाप्त करना निगम की प्राथमिकता है।

कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि सभी कर्मचारियों से नियमित उपस्थिति की उम्मीद की जाती है और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वे काम पर सक्रिय रूप से उपस्थित रहें, क्योंकि इसका सीधा असर उनके वेतन पर पड़ेगा। इस आदेश के पीछे निगम का उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना, पारदर्शिता बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि जनता के धन का उपयोग जिम्मेदारी से किया जा रहा है। सभी विभागों को इस आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button