April 4, 2026 3:57 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत.. अब इस तारीख तक होगा राशन वितरण, सरकार ने बढ़ाई समय सीमा

रायपुर। अगर आप भी छ्तीसगढ़ के सरने वाले हैं और राशनकार्ड हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें कि, प्रदेश में राशन वितरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब 31 जुलाई तक वितरण 3 महीने का राशन होगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

राज्य शासन की मांग पर बढ़ी समय सीमा 

बता दें कि, राज्य शासन की मांग पर केंद्र ने समय सीमा बढ़ाई है। प्रदेश में 81 लाख से ज्यादा राशनकार्डधारी हैं। इनमें से अब तक 70 लाख राशन कार्डधारी राशन उठा चुके हैं। ऐसे में समय सीमा बढ़ने से 11 लाख राशनकार्ड धारी को राहत मिली है।

एकमुश्त दिया जा रहा तीन महीने का चावल

दरअसल, धान खरीदी के बाद सरकार ने चावल के अतिरेक को देखते हुए एकमुश्त तीन महीने का चावल राशनकार्ड धारकों को वितरित किये जाने का फैसला किया था। सरकार के आदेश के बाद राशन दुकानों में कार्डधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में कई लोग वंचित रह गए और तारीख निकल गई। राशन वितरण का काम 30 जून को बंद कर दिया गया था। चावल नहीं मिलने की शिकायत सरकार के पास पहुंची तो उन्होंने केंद्र से तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी, जिसे बाद अब 31 जुलाई तक राशन वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button