March 17, 2026 2:16 pm
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के खिलाफ 'दिग्गजों' का मोर्चा! रिटायर्ड जजों, सैन्य अफसरों और IPS ने लिखी चिट्ठी; कहा- "... जयपुर में 'नकली किन्नरों' का आतंक खत्म! जबरन वसूली करने वालों की मेडिकल टेस्ट ने खोली पोल; पुलिस ने ... J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी... Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गि... हनुमानगढ़ में 'मौत' का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम;... बंगाल चुनाव का वो 'ऐतिहासिक' उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; ... Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी स... राजस्थान के इस गाँव में 'अघोषित कर्फ्यू'! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक... अंडों पर योगी सरकार का 'डिजिटल' चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खै... पंजाब में 'मिशन गारंटी' फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- "हमने काम कि...
छत्तीसगढ़

रायपुर से राजिम तक जल्द गूंजेगी ट्रेनों की आवाज, 15 अगस्त से चल सकती है ट्रेन

रायपुर: नवा रायपुर-धमतरी-राजिम रेल लाइन का काम अंतिम चरणों में हैं। 30 जून को जीएम तरुण सिन्हा ने अभनपुर से राजिम के बीच बिछे रेल लाइन का निरीक्षण किया। अभनपुर से राजिम के बीच गेज कनवर्जन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सीआरएस (कमिशनर आफ रेलवे सेफ्टी) के निरीक्षण के बाद राजिम तक ट्रेन चलाने की तैयारी है। इसके लिए अफसरों ने तारीख भी तय कर ली है।

अधिकारियों के अनुसार 15 अगस्त तक राजिम तक ट्रेन शुरू हो जाएगी। वर्तमान में ट्रेन रायपुर से अभनपुर के बीच चलाई जा रही है। नवा रायपुर-धमतरी-राजिम रेल लाइन पर वर्तमान में मेमू ट्रेन चलाई जा रही है। इसी ट्रेन को राजिम तक विस्तार किया जाएगा। 550 करोड़ की लागत से बनाई जा रही 67 किलोमीटर लंबी रेललाइन परियोजना पहले से ही अपने निर्धारित समय से तीन साल पीछे चल रही है। लेकिन इस साल इस रेल लाइन में लगातार प्रगति देखने को मिल रही है।

31 मार्च को रायपुर से अभनपुर के बीच पहली ट्रेन चलाई गई। इसके बाद अब अधिकारी 15 अगस्त से पहले तक इस रेल लाइन में राजिम तक ट्रेन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। वर्तमान में इस ट्रेन में रायपुर से अभनपुर के बीच हर महीने लगभग दो हजार यात्री सफर कर रहे हैं। राजिम तक ट्रेन शुरू होने से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button