February 12, 2026 4:51 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
बिहार

क्या पहले ही लिखी जा चुकी थी सिवान ट्रिपल मर्डर की स्क्रिप्ट? आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर; छावनी बना गांव

बिहार के सिवान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार देर शाम तलवार के काटकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई. ये घटना जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया चौक की है. तीन लोगों हत्या के बाद इलाके में तनाव है. इस हत्या के पीछे की वजह आपसी वर्चस्व को बतया जा रहा है. घटना के बाद दो लोगों की हालत गंभीर है, जबकि दो लोग लापता हैं.

मृतकों के नाम मुन्ना सिंह, रोहित और कन्हैया सिंह बताए जा रहे हैं. रोहित पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह का इकलौते बेटा था. वहीं रौशन और करण गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों सीवान सदर अस्पताल रेफर किए गए हैं. बताया जा रहा है कि इस हत्या की स्क्रिप्ट तीन दिन पहले ही लिखी जा चुकी थी. जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शराब का धंधा है.

ग्रामीणों ने आरोपी के घर को जला दिया

दरअसल, शुक्रवार शाम को दो दर्जन से अधिक लोग गोलबंद होकर आए और इन लोगों पर टूट पड़े. तीन लोग मौके पर ही मर गए. इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव के लोग आक्रोश में आ गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-सीवान मुख्य सड़क को घंटों जाम रखा. देर रात पुलिस ने ग्रामीणों को समझा- बुझाया. फिर ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंक दिया.

6 थानों की पुलिस गांव में

जानकारी के अनुसार, मृत कन्हैया सिंह ने गुरुवार को सात लोगों के खिलाफ थाने में मारपीट और लूटपाट का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद ही आरोपी पक्ष ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना डाली. बता दें कि इस घटना के बाद 6 थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है. इस वारदात के बाद पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं.

डीआइजी सारण निलेश कुमार ने तत्काल प्रभाव से भगवानपुर हाट के थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी को सस्पेंड कर दिया है. घटना की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापा मार रही है.

Related Articles

Back to top button