February 23, 2026 7:52 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

मदद के नाम पर मांगता था ट्रैक्टर, फिर हो जाता था गायब, शातिर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस ने एक कुख्यात ठग को गिरफ्तार किया है। ठगी करने वाल आरोपी किसानों को धोखा देकर ट्रैक्टर की ठगी करता था। आरोपी को घूमने का शौक था और वह लगातार अलग-अलग स्थान पर किसानों को धोखा देकर उनसे ट्रैक्टर वहां ले जाता था। इसके बाद ट्रैक्टर को दूसरे जिले में बेच देता था। पुलिस ने बताया कि, आरोपी अभी तक किसानों को धोखा देकर 9 से 10 ट्रैक्टर बेच चुका है और उन पैसों का अपने शौक को पूरा करने के लिए उपयोग करता था।

पुलिस ने घर से किया आरोपी को गिरफ्तार

बता दें कि, आरोपी का नाम ओंकार सिंह है और यह शिवपुर का रहने वाला है। कुछ दिन पहले यह गांव कुंडी खुर्द पहुंचा और वहां एक किसान से कहा कि, उसकी कार खराब हो गई है और टोचन करने के लिए उसने ट्रैक्टर वाहन को लिया। इसके बाद आरोपी ने ट्रैक्टर को अंबिकापुर ले जाकर उसे बेच दिया।

मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी करते हुए आज उसे उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस की टीम ने ट्रैक्टर को भी बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button