February 24, 2026 11:02 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात.. दुर्ग से पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

रायपुर। 11 जुलाई 2025 से भोलेनाथ को समर्पित सावन के महीने की शुरुआत होने जा रही है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। इस पवित्र महीने में शिव भक्त भोलेबाबा के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं। इसी कड़ी में रेलवे ने बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि, भारतीय रेलवे ने दुर्ग से पटना के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। अब ट्रेन से बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को आठ दिन स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।

सावन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

बता दें कि, पहले भी इन दोनों स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी, हालांकि वह सिर्फ दुर्ग से 06, 13, 20, एवं 27 जुलाई को उपलब्ध थी। वहीं, अब नए नंबर से इन दोनों स्टेशनों के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग से 07, 14, 21 एवं 28 जुलाई को छूटेगी। वहीं, वापसी में नई स्पेशल ट्रेन 08, 15, 22 एवं 29 जुलाई को छूटेगी, जबकि पहले से घोषित ट्रेन 07, 14, 21, एवं 28 जुलाई को पटना से रवाना होगी।

1008 कन्फर्म बर्थ की सुविधा

इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को 1008 कन्फर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी। दुर्ग और पटना के बीच चलने वाली एक और साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08797 नंबर के साथ प्रत्येक सोमवार को दुर्ग से रवाना होगी, जबकि, वापसी में 08798 नंबर से ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को छूटेगी। इस ट्रेन में दो एसी-श्री, 13 स्लीपर, 4 सामान्य, 2 एलआरडी सहित 21 कोच जुड़ेंगे, जिससे यात्रियों को 1008 कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button