April 3, 2026 3:35 pm
ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...
छत्तीसगढ़

झारखंड पुलिस ने किया बड़े गिरोह का पर्दाफाश, छत्तीसगढ़ के तीन लोगों से बरामद किए 1.30 लाख के जाली नोट

जशपुरनगर: जाली नोट लेकर जशपुर की ओर आते हुए तीन आरोपितों को झारखंड के गुमला जिले की रायडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रुपये मूल्य के 5 सौ रूपये के 260 जाली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस को मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार गुमला पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में तीन संदिग्ध बड़ी संख्या में जाली नोट लेकर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुमला पुलिस ने चैनपुर के एसडीओपी ललीता मीणा,रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह के साथ झारखंड पुलिस की टीम ने रायडीह में कार क्रमांक जेएच 01 ईई 0585 को जांच के लिए रोका।

पुलिस ने कार की डिक्की से जब्त किए जाली नोट

कार की तलाशी लिए जाने पर कार की डिक्की से काले रंग के बैग में रखे हुए जाली नोट जब्त किए गए। कार में सवार आरोपियों की पहचान जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र के झारमुंडा निवासी सुधन राम यादव 52 साल, नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोरिया निवासी गोस्वामी चौहान 42 साल और दिलीप कुमार 28 साल के रूप में की गई है

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया केस

मामले में कार्रवाई करते हुए झारखंड पुलिस ने रायडीह थाना में इन आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 178, 179, 180, 181 के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button