March 2, 2026 11:57 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
छत्तीसगढ़

वाराणसी में पकड़ा गया संजू त्रिपाठी हत्याकांड का फरार आरोपी, पुलिस ने रखा 5000 हजार का इनाम

 बनारस: बिलासपुर सकरी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने वाराणसी से पकड़ लिया है। पुलिस और एसटीएफ की फील्ड यूनिट टीम ने शुक्रवार की रात फत्तेपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का एक देसी तमंचा, दो कारतूस और 200 रुपये जब्त किया है।

बता दें कि आरोपी के खिलाफ सकरी के अलावा बिहार, नोयडा और वाराणसी में हत्या, लूट, आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। वाराणसी के बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान वहां पर वाराणसी एसटीएफ फील्ड यूनिट के एसआइ शहजाद खान की टीम पहुंची। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इनामी अपराधी इस रास्ते से गुजरने वाला है। इसे देखते हुए पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। टीम ने देखा कि एक व्यक्ति पैदल ही कपसेठी से बड़ागांव की तरफ आ रहा है।

पुलिस के इशारा करने पर वह भागने लगा। उसे घेरकर पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनय कुमार द्विवेदी ऊर्फ बासू उर्फ गुरुजी बताया। कहा, वह चित्रकूट के मानिकपुर थाना अंतर्गत चमरौहा गांव का निवासी है। उस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button