February 24, 2026 7:31 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
विदेश

आतंकी हाफिज-मसूद के समर्थन में खुलकर आई इमरान खान की पार्टी PTI, बिलावल को बताया बच्चा

आतंकवादी हाफिज सईद और मसूद अजहर के समर्थन में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी खुलकर आ गई है. इमरान की पार्टी पीटीआई ने बिलावल भुट्टो के उस बयान की तीखी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने हाफिज और मसूद के प्रत्यर्पण की बात कही थी.

पीटीआई के सीआईएस शेख शेख वकास अकरम ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ दिया गया बयान बताया. अकरम के मुताबिक बिलावल भुट्टो ने फिर से बता दिया है कि वो बच्चा ही है.

मसूद-सईद के समर्थन में पीटीआई

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता अकरम ने बयान जारी कर कहा कि हाफिज सईद और मसूद अजहर मुल्क के नागरिक हैं. उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में नहीं है. अकरम ने सवाल उठाते हुए कहा कि मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि आखिर बिलावल भारत को खुश क्यों कर रहे हैं?

अकरम ने अपने बयान में कहा है कि बिलावल इस तरह बोलकर पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है. हम आतंकवाद के खिलाफ बोल रहे हैं, लेकिन पीपीपी के अध्यक्ष दुनिया में हमारी ही किरकिरी करा रहे हैं.

पीटीआई नेता ने आगे कहा कि बिलावल ने देश की एकता और अखंडता के साथ समझौता करने की बात की है. सरकार को बताना चाहिए कि बिलावल ने यह बयान किसके इशारे पर दिया है? क्या सरकार भी इसमें शामिल है?

बिलावल भुट्टो ने क्या कहा है?

अल-जजीरा को दिए एक इंटरव्यू में बिलावल भुट्टो ने विश्वाल बहाली उपाय (सीबीएम) का जिक्र किया. बिलावल ने कहा कि अगर भारत की सरकार यह बता दें कि हाफिज और मसूद कहां है, तो हमें उसके प्रत्यर्पण में कोई दिक्कत नहीं है. हम आतंकवाद के खिलाफ है और आगे भी रहेंगे.

बिलावल ने इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान ने किसी को शह नहीं दिया है. जब भी आतंक के खिलाफ किसी देश ने कार्रवाई की है, तब पाकिस्तान ने उसका समर्थन किया है. अलकायदा का मामला सबके सामने है.

बिलावल के बयान पर हाफिज सईद के बेटे तल्हा ने प्रतिक्रिया दी है. तल्हा ने कहा है कि यह राज्य के नियमों के खिलाफ है. बिलावल को पहले राज्य की नीति पढ़नी चाहिए.

बिलावल का बयान अहम क्यों?

हाफिज सईद और मसूद अजहर को लेकर बिलावल भुट्टो का बयान 2 वजहों से अहम माना जा रहा है. पहला, बिलावल सत्तारूढ़ गठबंधन की सरकार में शामिल हैं. उनकी पार्टी के बिना शहबाज शरीफ की सरकार सत्ता में नहीं रह सकती है. बिलावल के पिता आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति हैं. बिलावल के पास 2 प्रांतों की सरकार है.

वहीं भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान आतंकवाद को लेकर पूरी दुनिया में बैकफुट पर चला गया. पाकिस्तान के इमेज को ठीक करने की जिम्मेदारी बिलावल के पास ही है. बिलावल पाकिस्तान के उन सांसदों के डिलेगेशन के प्रमुख हैं, जो दुनिया में घूम-घूमकर आंतकवाद पर सफाई दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button