February 23, 2026 1:43 pm
ब्रेकिंग
रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ...
छत्तीसगढ़

कुछ ही देर में रायपुर पहुंचेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, साइंस कॉलेज में आयोजित जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर: कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष 12.45 बजे को साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान,जवान, संविधान सभा में शामिल होंगे। जनसभा में शामिल होने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे साइंस कॉलेज से सीधा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय यानी की राजिव भवन पहुंचेंगे।

राजीव भवन में दो बैठक लेंगे खरगे

सामने आई जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राजिव भवन में दो अहम बैठक लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे 3.30 से पांच बजे तक पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक और इसके बाद पांच से सवा छह बजे शाम तक PCC के एक्सटेंडिंग कमेटी की बैठक लेंगे। बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे राजीव भवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और साढ़े छह बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

साइंस कॉलेज में आयोजित होगी जनसभा

 बता दें कि, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस ने किसान,जवान,संविधान सभा का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने 25 हजार से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद जताई है। वहीं मल्लिकार्जुन खरगे इस सभा में शामिल हुए लोगों को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button