July 8, 2025 3:40 pm
ब्रेकिंग
फिल्मों में अब बरसात क्यों नहीं होती? सिल्वर स्क्रीन पर पड़ा सूखा, कहां खो गए रिमझिम और रोमांस के तर... यश दयाल को हो सकती है 10 साल की जेल, पीड़ित लड़की ने दिया ये सबूत पहले फोन, फिर बाइक और अब ट्रैक्टर… राजस्थान में एक ही महीने में कांग्रेस विधायक 3 बार हुए चोरी का शि... गर्मी के फल फालसा और जामुन में कौन है ज्यादा फायदेमंद? यहां जानें अतिथि देवो भवः का क्या होगा! पर्यटकों के खिलाफ कई देशों में बढ़ रहा स्थानीय लोगों का गुस्सा, आखिर क्... क्या ChatGPT की वाट लगा देगा मस्क का Grok 4? इस दिन होगा लॉन्च राफेल पर बड़ा खुलासा! ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के दावे पर अब कंपनी ने दी असली जानकारी, शेयर में ह... शिव को इतना प्रिय क्यों है बेलपत्र…सावन में इसे चढ़ाने का महत्व क्यों बढ़ जाता है ? पूर्णिया कांड का असली ‘विलेन’, तांत्रिक ही बन गया तांत्रिक का दुश्मन, कैसे गांववालों को भड़काया? पूर... बिहार की मूल निवासी महिलाओं को ही 35% आरक्षण, नीतीश सरकार ने किया ऐलान
पंजाब

जेल में बंद पादरी बजिंदर सिंह को लेकर फिर आई बड़ी खबर, पुलिस में मचा हड़कंप

मानसा : मानसा जेल में बंद जबरन दुष्कर्म के दोषी पादरी (पास्टर) बजिंदर सिंह को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग में भी हलचल मचा दी है। दरअसल, जेल में बंद बजिंदर सिंह के पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन और 2500 रुपए नकद बरामद किए हैं। इस घटना के बाद जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है।

फिलहाल पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ थाना सदर मानसा में एक नया मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी डीएसपी बूटा सिंह द्वारा दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि जेल के अंदर मोबाइल फोन और नकदी आखिर कैसे पहुंची।

जेल प्रशासन अब सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें। गौरतलब है कि पास्टर बजिंदर सिंह पहले से ही ज़ीरकपुर की एक महिला से दुष्कर्म के मामले में मानसा जेल में बंद है।

Related Articles

Back to top button