July 8, 2025 10:52 pm
ब्रेकिंग
पुलवामा से गोरखनाथ मंदिर हमले तक… आतंकियों के लिए ई-कॉमर्स बना नया हथियार 1 लाख भक्तों ने पहले हफ्ते की अमरनाथ यात्रा, LG मनोज सिन्हा ने दिया अपडेट आतंक का शिकार हुए लोगों को मिलेगा इंसाफ, जम्मू-कश्मीर सरकार ने जारी की हेल्पलाइन बेवफा सनम! पति ने दिलाई ANM की नौकरी, पत्नी पड़ गई दूसरे के प्यार में; रच डाली हत्या की साजिश गाजियाबाद कोर्ट में खराब हुई लिफ्ट, लोगों की अटकी सांसें; वकीलों ने किया रेस्क्यू कल ‘भारत बंद’ का आह्वान, जानें क्यों होगी हड़ताल और किन सेवाओं पर हो सकता है असर अब सरकारी कर्मचारी को बिना अनुमति गिरफ्तार नहीं कर सकेगी पुलिस, कहां बना ये नया नियम? मंत्री गुलाबो देवी के सड़क हादसे का CCTV, देखें कैसे एक-दूसरे से टकराईं गाड़ियां प्रॉपर्टी विवाद, 4 लाख में सुपारी और 3 शूटर… अशोक साव ने ही गोपाल खेमका को मरवाया, पटना पुलिस का खुल... 1 नवंबर से दिल्ली-NCR में लागू होगी नो-फ्यूल पॉलिसी, पहले से इतने सख्त होंगे नियम
मध्यप्रदेश

CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, 10 कर्मचारी निलंबित

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासन ने ‘सीएम हेल्पलाइन’ की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कल देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए। निलंबित कर्मचारियों में सात पटवारी, एक राजस्व निरीक्षक, एक श्रम निरीक्षक और एक समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी शामिल है। पटवारियों अंकित शर्मा, नीरज शर्मा, देवव्रत सिंह चौहान, कौशल्या दोहरे, राजकुमार शर्मा, धीरेन्द्र कुमार वर्मा और उपेन्द्र सिंह के खिलाफ निलंबन की कारर्वाई की गयी है। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक राजवीर सिंह भदौरिया, लहार के श्रम निरीक्षक नीतेश ब्रजपुरिया और लहार के समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी अरुण अग्रवाल को भी निलंबित किया गया है। यह कारर्वाई ‘सीएम हेल्पलाइन’ की समीक्षा बैठक के बाद की गई, जिसमें इन कर्मचारियों द्वारा शिकायतों के निराकरण में रुचि नहीं लेने की बात सामने आई थी।

Related Articles

Back to top button