February 23, 2026 11:05 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

सिंगरौली में अनुशासनहीनता की इंतहा! डाटा एंट्री ऑपरेटर भी नहीं करते SDM के आदेश का पालन

सिंगरौली : मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ रहकर कार्य करने के कितने ही पाठ पढ़ा ले, मुख्यमंत्री अधिकारियों को भले ही मंचों से नसीहत देते नजर आएं लेकिन शासकीय विभागों में उनकी बात को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया जाता है। अधिकारी आदेश निर्देश देकर खानापूर्ति तो कर देते हैं लेकिन अपने ही आदेशों का पालन करवाने में कोई रुचि नहीं लेते हैं। इसका ताजा उदाहरण बरगवां तहसील से भारमुक्त हो चुकी कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर काजल गुप्ता है।

PunjabKesari

देवसर उपखण्ड अधिकारी ने काजल गुप्ता को बरगवां तहसील से भारमुक्त करने का आदेश 3 माह पहले ही दिया था। 11 अप्रैल 2025 को दिए आदेश में काजल गुप्ता को सरई तहसील में संलग्न किया गया था। 3 माह बाद भी डाटा एंट्री ऑपरेटर बरगवां में ही कार्य कर रही है।

दरअसल सरई तहसील में पदस्थ तीन सहायक वर्ग-3 में से एक का स्थानांतरण दुधमनिया तहसील के लिए हो गया था। कार्यव्यवस्था प्रभावित होने के कारण सरई तहसीलदार ने लिपिक की मांग की थी। इसी आधार पर उपखण्ड अधिकारी ने काजल गुप्ता को बरगवां से भारमुक्त कर सरई तहसील में संलग्न किया था। लेकिन डाटा एंट्री ऑपरेटर काजल गुप्ता ने उपखण्ड अधिकारी के आदेश का पालन नहीं किया। ऐसे में यह बात साफ है कि जिले में इस अनुशासनहीनता के जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी ही हैं जो सिर्फ आदेश देकर भूल जाते हैं और उन आदेशों का पालन नहीं किया जाता है।

Related Articles

Back to top button