February 13, 2026 8:25 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
व्यापार

पहलगाम घटना के बाद मुकेश अंबानी की हुई सबसे बड़ी जीत, 222 मिनट में कमाए 88,569 करोड़ रुपए

पहलगाम घटना के बाद देश ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े कारोबारी ने मुकेश अंबानी ने घायलों का इलाज फ्री में करने का ऐलान किया था. किसी को क्या पता था, कुछ दिनों में मुकेश अंबानी को इतनी बड़ी जीत हासिल होगी. शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिटेल और टेलीकॉम के आंकड़े सामने आए थे. रिटेल और टेलीकॉम की कमाई में अनुमान से ज्यादा इजाफा देखने को मिला था. फिर क्या था, सोमवार को इसकी वजह से शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. खास बात तो ये है कि देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 88,569 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला. खास बात तो ये है कि रिलायंस को ये कमाई करीब 222 मिनट में हुई है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मुकेश अंबानी की कंपनी को शेयर बाजार में कितना फायदा हुआ है.

कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों को देखें तो कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 1,364.90 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 1,365.50 रुपए के साथ दिन के हाई पर भी पहुंच गया था. वैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर तेजी के साथ 1,332.35 रुपए पर ओपन हुआ था. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1,300.05 रुपए पर बंद हुआ था. 8 जुलाई 2024 को कंपनी का शेयर 1,608.95 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया था. कंपनी का शेयर रिकॉर्ड हाई से अभी भी करीब 15 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

222 मिनट में कमाए 88,569 करोड़

खास बात तो ये है कि शेयर बाजार खुलने के 222 मिनट के बाद कंपनी के मार्केट कैप में 88,569 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला. आंकड़ों को देखें तो कंपनी का शेयर 1,365.50 रुपए पर आया तो कंपनी का मार्केट कैप 18,47,845.52 करोड़ रुपए पर आ गया था. शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद कंपनी का मार्केट कैप 17,59,276.14 करोड़ रुपए पर था. इसका मतलब है कि कंपनी के मार्केट कैप में 88,569.38 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

शेयर बाजार में देखने को मिल रही तेजी

वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 1004.91 अंकों की तेजी के साथ 80,217.44 अंकों पर कारोबार कर रहा है. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी करीब 300 अंकों की तेजी के साथ 24,331.65 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है. कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 24,355.10 अंकों पर भी पहुंच गया था. शेयर बाजार निवेशकों को 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हो चुका है.

Related Articles

Back to top button