February 27, 2026 5:08 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर
पंजाब

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम जारी, नशा तस्कर की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर

श्री मुक्तसर साहिब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत श्री मुक्तसर साहिब जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत श्री मुक्तसर साहिब शहर में एक नशा तस्कर द्वारा गैरकानूनी तरीके से बनाई गई इमारत को गिराया गया।

इस अवसर पर नगर कौंसिल के कार्य साधक अफसर वरुण कुमार सहोता ने बताया कि पुलिस थाना सिटी के अंतर्गत आने वाले इलाके में मंनजूरा देवी पत्नी रसीद खान, निवासी आदर्श नगर गली नंबर 4, श्री मुक्तसर साहिब द्वारा कब्रों के नजदीक गैरकानूनी तरीके से एक इमारत बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि इस संबंधी समर्थ अथॉरिटी से इसे गिराने के निर्देश प्राप्त करके पुलिस विभाग से मौके पर अमन-कानून की स्थिति बनाए रखने के लिए मदद ली गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे कानूनी तरीके की पालना करते हुए इस गैरकानूनी इमारत को गिराया गया।

इस मामले में एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि मंनजूरा देवी पर पहले से ही नशा तस्करी के 3 मामले और अन्य धाराओं के तहत 3 और मामले कुल 6 मामले दर्ज हैं। डॉ. अखिल चौधरी एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों अनुसार मिशन युद्ध नशों के विरुद्ध के तहत जिले में व्यापक स्तर पर कार्रवाइयां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो भी नशा बेचकर संपत्ति बनाएगा, उसकी संपत्ति को अटैच करवाया जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर लोगों से भी अपील की कि अगर कोई नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को निडर होकर दी जाएं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मनमीत सिंह एस.पी. (डी), नवीन कुमार डी.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब, सैनिटरी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, विजय कुमार जूनियर इंजीनियर और इंस्पेक्टर जसकरणदीप सिंह एस.एच.ओ. थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button