Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Karnal Highway Accident: करनाल में कुदरत का कहर! बारिश की फिसलन से आपस में भिड़ीं कई गाड़ियां, हाईवे... Nuh Police Action: फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़! नूंह पुलिस ने 3 आर... Heatwave Alert: गर्मी में लू से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर को ठंडा रखने के लिए अप... AI पर अंधाधुंध भरोसा पड़ सकता है भारी! PGI डॉक्टर की बड़ी चेतावनी— "इसे डॉक्टर न समझें, सिर्फ जानकार... Faridabad News: बादशाह खान अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मरीजों को पिला रहे 'बीमार' पानी, खुली मिलीं छत... Yamunanagar News: पूर्व विधायक की फैक्ट्री में फायरिंग मामला, 7 दिन बाद मुख्य आरोपी अमन गिरफ्तार; अन... Karnal Highway Accident: करनाल में हाईवे पर टायर ब्लास्ट से मची तबाही! एक साथ टकराईं 6 गाड़ियां, मास... Gurugram Tragedy: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने निभाया वादा! पीड़ितों को सौंपी सहायता राशि, 2 परिजनो... HEC Crisis: वेतन नहीं तो काम नहीं! HEC कर्मियों का बड़ा आंदोलन शुरू, HMBP प्लांट में उत्पादन पूरी तर... Saranda Forest News: नक्सल अभियान के दौरान बड़ा हादसा! सारंडा में पेड़ गिरने से कोबरा जवान शहीद

स्लीपर बस में जीजा ने साली से किया रेप, फिर हो गया फुर्र, दीदी को पता चली बात तो…

मजाक में साली को जीजा की आधी घर वाली कहा जाता है. मगर कुछ लोग सच में ही साली को अपनी घर वाली मान लेते हैं. फिर मर्यादा की सारी सीमाएं भी लांघ देते हैं. मध्य प्रदेश के मैहर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली ऐसी ही घटना सामने आई है. यहां एक जीजा ने चलती स्लीपर बस में साली से रेप किया. फिर वहां से भाग गया. पीड़िता ने थाने जाकर जीजा के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

पीड़िता की उम्र 21 साल है. दुष्कर्म करने वाला उसकी रिश्ते का जीजा है. जानकारी मुताबिक पीड़िता ने 3 जुलाई को रीवा सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला मैहर थाने स्थानांतरित कर दिया गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.

युवती के अनुसार, वह अक्सर अपने जीजा से फोन पर बात किया करती थी. 26 जून को वह दोपहर करीब 1 बजे रीवा पहुंची, जहां आरोपी ने बड़े पुल के पास उससे मुलाकात की. दोनों ने साथ में नाश्ता किया और फिर रीवा रेलवे स्टेशन से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन में बैठ गए. परिजनों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने युवक पर दबाव बनाना शुरू किया, जिसके चलते दोनों कटनी स्टेशन पर ही उतर गए. रात करीब 9 बजे रीवा लौटने के लिए दोनों ने एक स्लीपर बस पकड़ी.

आरोपी की तलाश जारी

रात करीब 10:30 बजे, जब बस अमरपाटन के पास पहुंची, तब आरोपी ने बस के अंदर ही दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद वह अमरपाटन में बस से उतरकर फरार हो गया, जबकि युवती किसी तरह रीवा पहुंची. तबीयत बिगड़ने पर उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 28 जून को उसने अपनी बड़ी बहन को पूरे मामले की जानकारी दी. रीवा एसपी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि मामला गंभीर है. इसे मैहर स्थानांतरित कर जांच तेज कर दी गई है और आरोपी की तलाश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.