February 24, 2026 11:59 am
ब्रेकिंग
Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या...
छत्तीसगढ़

25 साल की लड़की ने 15 साल के लड़के से बनाए संबंध, शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गई

जांजगीर-चांपा: समाज में आए दिन नाबालिग किशोरियों के साथ दुराचार के मामले सामने आते रहते हैं। महिलाओं और बालिकाओं के साथ आरोपी अपराधों को अंजाम देते रहते हैं। लेकिन जांजगीर-चांपा से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोक के साथ अनाचार के आरोप में युवती को गिरफ्तार किया गया है।

एक युवती के द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार करने का मामला ने लोगों को चौंका दिया है। इस अजीबोगरीब और सनसनीखेज मामले में कोतवाली पुलिस ने 25 वर्षीय युवती को जगदलपुर से गिरफ्तार किया है। युवती पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि एक जुलाई को एक नाबालिग बालक के स्वजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि उनका बेटा 28 जून से लापता है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका पर गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

साइबर टीम की मदद से पता चला कि नाबालिग बालक जगदलपुर में है। इसके बाद पुलिस की टीम जगदलपुर पहुंची, जहां उसे एक युवती के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपित युवती को पुलिस धारा 137 (2) और पाक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत गिरफ्तार कर जांजगीर लेकर आई और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवती से पुलिस ने पूछताछ की है। जिसमें आरोपी युवती ने स्वीकार किया है कि, उसने किशोर को शादी का झांसा दिया और घर से भगाया। जिसके बाद युवती ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जिले में लाया गया है और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button