February 20, 2026 6:34 am
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...
मध्यप्रदेश

‘जो हो रहा चुपचाप देखते रहो…’, मकान मालिक से संबंध बनाते पकड़ा तो मिली धमकी, पत्नी के डर के आगे मजबूर पति

धोखा देना किसी-किसी की फितरत में ही होता है. पार्टनर चाहे जितना भी प्यार करने वाला है, धोखा देने वाला धोखा दे ही देता है. ऐसा ही मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी एक शख्स के साथ हुआ. उसकी पत्नी का मकान मालिक से अफेयर चल रहा था. पति ने जब पत्नी को मकान मालिक संग संबंध बनाते पकड़ा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने पत्नी को जब टोका तो पत्नी ने उल्टा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया. बोली- जो कुछ हो रहा है, उसे चुपचाप देखो. मुंह खोला तो 36 टुकड़े कर दूंगी तुन्हारे.

देश पहले से ही मुस्कान और सोनम रघुवंशी केस से सन्न है. पतियों में एक अलग ही तरह का खौफ है. कहीं मुस्कान और सोनम की तरह उनकी पत्नी भी उन्हें मार डाले. अब यही खौफ इस शख्स को भी हो गया है. उसने थाने जाकर पुलिस से मदद मांगी. बोला- सर, मेरी बीवी मुझे भी वैसे ही मार डालेगी जैसा मुस्कान और सोनम ने अपने पतियों को मार डाला. वो मुझे काटकर मार डालने की धमकी देती है. मैं लाचार हो गया हूं अब. मेरी मदद कीजिए.

विवेक (बदला हुआ नाम) ने थाने में कहा- सर मैं इंदौर के एक इलाके में किराए के मकान में रहता हूं. साथ में पत्नी और एक बेटा है. मैं तो काम पर बाहर चला जाता हूं. मगर बीवी का इस बीच मकान मालिक से ही चक्कर चल पड़ा. पहले मुझे शक तो हुआ था मगर एक दिन मैंने दोनों को रंगेहाथों संबंध बनाते पकड़ लिया. मैंने बीवी से पूछा कि ये सब क्या चल रहा है. तुम्हारा एक पति और बेटा भी है, फिर भी तुम ये सब कर रही हो. शर्म नहीं आती क्या?

नीले ड्रम में डाल दूंगी काटकर

इस पर बीवी भड़क गई. बोली- मुस्कान और सोनम रघुवंशी याद हैं ना? जो कुछ हो रहा है उसे चुपचाप देखते रहो. नहीं तो तुम्हारे 36 टुकड़े करके तुम्हें नीले ड्रम में डाल दूंगी. किसी को पता भी नहीं चलेगा. पति ने बताया- सर मेरी बीवी तो बेटे को भी धमकाती है. हम दोनों ही मेरी बीवी से परेशान हैं. आलम ये है कि पूरा टाइम घर पर ही बंद रहते हैं कि कहीं वो हम पर हमला न करवा दे. मैं रात को छिप-छिपकर घर से निकलता हूं. पुलिस से कहा- बस मुझे या ता सुरक्षा प्रदान कीजिए. या फिर पत्नी से छुटकारा दिलवाइए. इधर इस केस की भी अब सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है.

Related Articles

Back to top button