February 25, 2026 5:09 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
महाराष्ट्र

जहां हुआ प्रदर्शन वहीं जनसभा… मीरा रोड पर 18 जुलाई को राज ठाकरे की रैली, क्या होगा अगला कदम?

महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस पूरे मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे 18 जुलाई एक बड़ी जनसभा करने वाले हैं. ये जनसभा मीरा रोड पर होने वाली है. ठाकरे वहीं से सीधे मराठी समाज के लोगों के साथ संवाद करेंगे. जिस जोधपुर स्वीट्स के मालिक को मराठी न बोलने पर मारा गया थप्पड़ वही राज ठाकरे रैली करेंगे.

मीरा रोड में मराठी अस्मिता के मुद्दे पर हुए सफल आंदोलन के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अब एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे खुद आगामी 18 जुलाई को मीरा रोड का दौरा करेंगे. राज ठाकरे के दौरे को लेकर अटकलें तेज हैं कि वे मीरा रोड में अपनी आगामी राजनीतिक भूमिका को स्पष्ट कर सकते हैं.

18 जुलाई की शाम 7 बजे राज ठाकरे मीरा रोड पहुंचेंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरे को लेकर मनसे कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

मीरा रोड आंदोलन के बाद बदली रणनीति

हाल ही में मीरा-भायंदर क्षेत्र में मराठी भाषा और अस्मिता को लेकर मनसे ने जोरदार मोर्चा निकाला था, जिसने राज्यभर में चर्चा बटोरी थीं. आंदोलन के बाद अब राज ठाकरे के दौरे को मनसे की अगली रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. यही कारण है कि इस जनसभा पर सबकी निगाहें टिकी हुई है.

राज ठाकरे का क्या है 18 जुलाई को प्लान?

राज ठाकरे के दौरे को लेकर अटकलें तेज हैं कि वे मीरा रोड में अपनी आगामी राजनीतिक भूमिका को स्पष्ट कर सकते हैं. इस दौरान वे मीरा रोड की जनता का धन्यवाद भी करेंगे, जिन्होंने मराठी आंदोलन को समर्थन दिया. राज ठाकरे की यह सभा केवल भाषण नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश और दिशा तय करनेवाली घटना साबित हो सकती है. अब सबकी निगाहें 18 जुलाई की शाम मीरा रोड पर टिकी हुई हैं, जहां से मनसे का अगला सियासी मोर्चा तय हो सकता है. इस जनसभा को लेकर मनसे कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और भारी भीड़ जुटने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button