March 17, 2026 2:26 pm
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के खिलाफ 'दिग्गजों' का मोर्चा! रिटायर्ड जजों, सैन्य अफसरों और IPS ने लिखी चिट्ठी; कहा- "... जयपुर में 'नकली किन्नरों' का आतंक खत्म! जबरन वसूली करने वालों की मेडिकल टेस्ट ने खोली पोल; पुलिस ने ... J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी... Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गि... हनुमानगढ़ में 'मौत' का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम;... बंगाल चुनाव का वो 'ऐतिहासिक' उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; ... Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी स... राजस्थान के इस गाँव में 'अघोषित कर्फ्यू'! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक... अंडों पर योगी सरकार का 'डिजिटल' चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खै... पंजाब में 'मिशन गारंटी' फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- "हमने काम कि...
हिमाचल प्रदेश

भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन

भारत की तरफ से शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है. पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत पर हमले की नाकाम कोशिशें हो रही है. इन कोशिशों को भारतीय सेना नाकाम कर रही है, इसके साथ ही मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है. फिलहाल जम्मू-कश्मीर में हवाई सेवा बंद है. इसी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है.

भारतीय रेलवे ने कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए 3 नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. ये तीनों ट्रेन दिल्ली से जम्मू और उधमपुर के बीच चलाई जाएंगी. स्पेशल ट्रेनें चलाने के पीछे रेलवे का उद्देश्य बेहतर कनेक्टिविटी करना है. रेलवे इन ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है. इस बारे में रेलवे ने टाइम टेबल भी जारी किया है.

कहां से कहां तक और कब चलेगी ट्रेन?

पहली ट्रेन जम्मू से सुबह 10:45 बजे चलेगी, जिसमें 12 अनारक्षित और 12 आरक्षित डिब्बे होंगे. दूसरी ट्रेन उधमपुर से दोपहर 12:45 बजे चलेगी, जिसमें 20 डिब्बों वाला वंदे भारत रैक होगा. तीसरी ट्रेन जम्मू से शाम 7 बजे चलेगी, जिसमें 22 एलएचबी आरक्षित डिब्बे होंगे. ये विशेष ट्रेनें मौजूदा स्थिति को देखते हुए चलाई जा रही हैं.

जम्मू-कश्मीर में हवाई सेवा बंद

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. यही कारण है कि वो कई जगहों पर हमले की कोशिश कर रहा है. बीते दिनों जम्मू एयरपोर्ट को निशाना बनाने की भी कोशिश की गई. हालांकि इससे पहले सरकार ने बॉर्डर इलाकों में हवाई सेवा पर रोक लगा दी थी. इसके अलावा कई इलाकों में स्कूल भी बंद किए गए हैं.

दोनों देशों के बीच तनाव

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. भारत ने बीते दिनों पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया. इसमें कई आतंकी मारे गए. इसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और बदला लेने की कोशिश कर रहा है. भारतीय सेना पाकिस्तान की तरफ से हो रही हर कोशिश को नाकाम कर रही है. इसके बाद भी पाक अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है.

Related Articles

Back to top button