February 23, 2026 10:49 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

खतरे में Chandigarh सुखना लेक! लोगों से की जा रही खास अपील, पढ़ें…

चंडीगढ़ः शहर में बुधवार रात से कहीं तेज तो कहीं हलकी बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई। कई दिनों से अलग-अलग हिस्सों में बारिश के बाद बुधवार रात हुई बारिश में पूरा शहर कई दिनों बाद एकसाथ भीगा। बुधवार रात से सुबह साढ़ें 8 बजे तक शहर में 9.7 मि.मी. और वीरवार को शाम तक 6.8 मि.मी. पानी बरसा।

हालांकि एयरपोर्ट पर रात में 28.2 मि.मी. बारिश दर्ज हुई। इसके बाद सुखना में जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ एक फीट नीचे रह गया है। इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि सुखना के कैचमैंट एरिया में भारी बारिश का पानी और गाद आने की संभावना के बीच जलस्तर अब कभी खतरे के निशान को छू सकता है।

शुक्रवार से मानसून थोड़ा कमजोर पड़ने के आसार जरूर जताए गए है, लेकिन फिर भी कैचमेंट एरिया में अचानक बारिश के बाद सुखना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने पर स्थिति में गेट खोलने पड़ेंगे। वहीं लोगों से सावधान रहने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Back to top button