February 24, 2026 3:04 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
उत्तरप्रदेश

बहनोई की हरकत देख रही थी दुल्हनिया, कन्यादान से पहले तोड़ी शादी, बोली- मुझ पर ये…

शादी हो और बवाल न हो, ऐसा किसी-किसी शादी में ही देखने को मिलता है. अक्सर शादियों में लड़ाई झगड़े देखने को मिल ही जाते हैं. कभी कबार को इसी के कारण शादियां भी टूट जाती हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली में भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां एक दुल्हन ने बहनोई की हरकत से तंग आकर शादी तोड़ दी. दरअसल, वरमाल के बाद दूल्हे का जीजा दुल्हन पर नोट बरसाने लगा. बस सारा विवाद यहीं से शुरू हुआ और दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया.

मामला नवाबगंज के क्योलड़िया थाना क्षेत्र का है. यहां मंगलवार रात को आई एक बरात में दूल्हे के बहनोई ने बवाल कर दिया. उसने दुल्हन के साथ शर्मनाक हरकत की. विरोध करने पर लड़की पक्ष से मारपीट कर दी, जिससे दुल्हन की मां-भाई समेत पांच लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था. उसने फायरिंग भी की. बाद में अपने साथियों के साथ फरार हो गया. उसकी करतूत से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

बीसलपुर क्षेत्र से आई थी बरात

जानकारी के मुताबिक क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात पीलीभीत जनपद के बीसलपुर क्षेत्र से बरात आई थी. लड़की पक्ष ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया. जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन डीजे पर डांस करने लगे. इसी दौरान दूल्हे का बहनोई जेब से नोट निकालकर दुल्हन पर उड़ाने लगा. उसकी यह हरकत लड़की के भाइयों को नागवार लगी. उन्होंने विरोध किया तो वह झगड़ा करने लगा. फिर मारपीट करने पर भी उतारू हो गया. उस वक्त बड़े बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया.

आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर

बुधवार सुबह कन्यादान की रस्म हो रही थी, तभी आरोपी अपने साथियों के साथ आ धमका. उसने दुल्हन के परिजनों से मारपीट कर दी. फायरिंग कर दहशत फैलाई. इसके बाद फरार हो गया. घटना में दुल्हन की मां-भाई समेत पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया. यहां घायलों का उपचार किया गया. वहीं, लड़की पक्ष ने दूल्हे के बहनोई व अन्य आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है. इधर, दूल्हा पक्ष के लोग समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे. हालांकि दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी है.

Related Articles

Back to top button