February 12, 2026 1:57 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
देश

पहले आपातकाल पर घेरा, फिर खुद को बताया केरल का लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार, कांग्रेस में खलबली मचा रहे शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में थरूर ने इमरजेंसी को लेकर एक लेख लिखा. उन्होंने अपने इस आर्टिकल में इमरजेंसी की जमकर आलोचना की. इसी बीच थरूर ने अब एक ऐसा पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें आगामी केरल विधानसभा चुनावों में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के उम्मीदवारों के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया.

एक तरफ इस सर्वे के सामने आने के बाद से और दूसरी तरफ इस सर्वे के कांग्रेस सांसद के खुद शेयर करने से कांग्रेस खेमे में हलचल मच गई है.

शशि थरूर ने सर्वे किया शेयर

एटी वोट वाइब (AT Vote Vibe) नामक एजेंसी ने यह सर्वे किया है. 1000 से ज्यादा व्यक्तियों से बातचीत करके यह सर्वे तैयार किया गया है. जनमत सर्वे में दावा किया गया कि यूडीएफ के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में थरूर 28.3% समर्थन के साथ सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं.

सर्वे में 27% लोगों ने कहा कि वो किसी एक का नाम नहीं बता सकते, जबकि विपक्ष के नेता वीडी सतीशन 15.4% समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला 8.2% वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल सिर्फ 4.2% लोगों की पसंद रहे.

 

इमरजेंसी को लेकर पार्टी को घेरा

यह सर्वे ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस पार्टी और शशि थरूर के बीच तनातनी चल रही है. शशि थरूर तभी से सुर्खियों में बने हुए हैं जब वो हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बने थे. इस बैठक के दौरान उनके ऐसे कई बयान सामने आए जिन पर उन्हीं की पार्टी के नेताओं ने पलटवार किया. इसी के बाद थरूर ने 9 जुलाई को इमरजेंसी को लेकर आर्टिकल लिखा. थरूर ने इस लेख में इमरजेंसी की जमकर आलोचना की और साथ ही नसबंदी को लेकर भी निशाना साधा.

कांग्रेस ने साधा निशाना

थरूर को सीएम पद के लिए लोकप्रिय उम्मीदवार बताने वाले सर्वे को लेकर कांग्रेस के नेता सतीशन ने कहा, रोजाना ऐसे कई सर्वे सामने आ रहे हैं. यूडीएफ संयोजक अदूर प्रकाश ने कहा, हर कोई सर्वे कर रहा है. कुछ लोग जानबूझकर (मीडिया के सामने) चर्चा का विषय बनने के लिए ऐसे सर्वे करवा रहे हैं. ऐसे सर्वे की कोई जरूरत नहीं है. हम ऐसे मामलों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के वरिष्ठ नेताओं से सलाह लेंगे.

पूर्व सांसद के. मुरलीधरन, जो पहले भी कई बार थरूर पर निशाना साध चुके हैं, उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम के सांसद को साफ करना चाहिए कि वो किस पार्टी से हैं. उन्होंने कहा, ये बेवजह के विवाद हैं. हमारा ध्यान आगे चुनाव जीतने पर है.

Related Articles

Back to top button