February 12, 2026 8:12 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में खाई में गिरी ट्रक, मलबे में दबने से 4 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत आगरपानी गांव के पास एक बोर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गये। ट्रक के मलबे के पास से चार लोगों के शव मिले और दो लोग गंभीर हालत में मिले हैं।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने खाई में ट्रक देखा और कबीरधाम पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद चार शवों को ट्रक के नीचे से निकाला और दो को गंभीर रूप से घायल अवस्था में कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि ट्रक के नीचे और भी शव दबे हो सकते हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही था। इसी दौरान कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा में वाहन अनियंत्रित होकर 60 फुट गहरी खाई में गिर गया।

सूचना पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। घटनास्थल से चार लोगों के शव बरामद किये गये हैं। इसके अलावा दो लोग गंभीर हालत में मिले। वहीं आठ लोग वाहन के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि यह घटना देर रात में हुयी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button