April 4, 2026 10:38 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

कुएं में गिरा मुर्गा, निकालने उतरे दो भाइयों की हो गई मौत

बिलासपुर: जिले के बेलगहना क्षेत्र के ग्राम करहीकछार में रहने वाले किसान का मुर्गा कुंए में गिर गया। मुर्गे को कुएं से निकालने के लिए उतरे बड़े भाई को बेसुध होते देख छोटा भाई भी आनन-फानन में कुएं में उतर गया। कुंए में जहरीली गैस के चलते दोनों भाइयों की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी एसडीआरएफ को दी। देर रात एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों के शव को कुंए से निकाल लिया है। शनिवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

बेलगहना चौकी प्रभारी राज सिंह ने बताया कि करही कछार में रहने वाले दिनेश पटेल(35) किसान थे। उन्होंने घर में मवेशियों के साथ ही मुर्गियां भी पाल रखी थीं। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उनका एक मुर्गा घर के पीछे बाड़ी में बनाए कुएं में गिर गया। इसकी जानकारी होने पर दिनेश अपने मुर्गे को निकालने कुएं में उतरे। इस दौरान उनका छोटा भाई दिलीप (30) भी पास में ही था।

कुंए में उतरते ही दिनेश बेसुध हो गए। इसे देख दिलीप भी आनन-फानन में कुएं में उतर गया। कुंए में जहरीली गैस होने के कारण दोनों की मौत हो गई। इधर घर के लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। तब बेलगहना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जवानों ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल इसकी जानकारी एसडीआरएफ को दी। देर रात एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों भाइयों के शव को कुएं से निकाल लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button