February 24, 2026 7:18 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

जिले में अब तक सिर्फ 174.0 मिमी बारिश, स्थिति चिंताजनक

बेमेतरा: पूरे प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और पर्याप्त बारिश भी हो रही है किंतु बेमेतरा जिला बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश में सबसे कम बारिश वाले जिले में अंतिम स्थान पर है। प्रदेश में अब तक औसत बारिश 362.1 मिली मीटर हो चुकी है। बेमेतरा जिले में एक जून से 10 जुलाई तक महज 174. 9 मिलीमीटर बारिश ही हो पाई है, जो कि प्रदेश में सबसे कम बारिश की स्थिति बतायी जा रही है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार यह आंकड़ा निश्चित रूप से जिले के लिए चिंताजनक कही जा सकती है। जिसकी मुख्य वजह यह भी है कि जिले में बारिश की स्थिति पिछले साल भी अच्छी नहीं थी। प्रदेश में सबसे कम बारिश बेमेतरा जिले में ही हुई थी। अब तक के बारिश के हालात यह बता रहे हैं कि इस साल भी स्थिति एसी ही रह सकती है। पिछले साल बेमेतरा जिले में मात्र 650 मिलीमीटर ही बारिश ही हो पाई थी जो कि प्रदेश में सबसे कम थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button