March 2, 2026 10:48 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
हरियाणा

Contract कर्मचारियों को 8 जनवरी को करना होगा ये जरूरी काम, जारी हुए आदेश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) वेब पोर्टल के संबंध में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों एवं प्राधिकरणों के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 8 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक पत्र के अनुसार, यह सत्र पोर्टल की प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली की समान समझ सुनिश्चित करने तथा आवेदकों और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और प्राधिकरणों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि पोर्टल से संबंधित कार्य देख रहे अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रशिक्षण सत्र में अनिवार्य रूप से भाग लें। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक विभाग, बोर्ड, निगम और प्राधिकरण द्वारा 2-3 पात्र ग्रुप-सी अनुबंध कर्मचारियों को नामित किया जाएगा, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य पात्र कर्मचारियों को आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान कर सकें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक तथा प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत निर्देश अलग से वेब पोर्टल के माध्यम से सांझा किए जाएंगे।

गौरतलब है कि पात्र अनुबंध कर्मचारियों से आवेदन प्राप्त करने के लिए 25 दिसंबर, 2025 को हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।

Related Articles

Back to top button