March 29, 2026 5:04 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
खेल

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर पर सामने आईं 5 बड़ी बातें

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर, जब से लंदन में युवराज सिंह की दी गई पार्टी में नजर आए हैं, सुर्खियों में हैं. कैंसर फाउंडेशन ‘यूवीकैन’ के लिए आयोजित हुई डिनर पार्टी से दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुई, जिसे लेकर अटकलों का बाजार फिर से गर्म होता भी दिखा. हालांकि, दोनों के बीच के रिश्तों में कितनी सच्चाई है, उसे लेकर कोई भी आधिकारिक प्रमाण या बयान अब तक सामने नहीं आया है. वैसे दोनों के रिश्तों को लेकर कुछ भी ठोस प्रमाण बेशक ना मिला हो पर उन दोनों से जुड़ी 5 बड़ी जानकारी जरूर सामने आई है.

गिल और सारा के बारे में 5 बड़ी बातें

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर से जुड़ी ये 5 जानकारी उन दोनों के बारे में काफी कुछ बयां करती है. ये जानकारी दोनों की लाइफ से जुड़े सच को उजागर करती है. अब आप सोच रहे होंगे कि वो 5 जानकारियां क्या हैं? तो इनका ताल्लुक गिल और सारा की उम्र, उनके प्रोफेशन, उनकी पढ़ाई-लिखाई, उन दोनों की हाईट और दौलत से जुड़ी है.

सबसे पहले बात करते हैं उम्र की. सारा तेंदुलकर से उम्र में शुभमन गिल 2 साल छोटे हैं. शुभमन गिल की उम्र 25 साल की है तो वहीं सारा तेंदुलकर 27 साल की हैं.

अब सवाल है कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल क्या करते है? तो शुभमन गिल के बारे में दुनिया जानती है. वो एक क्रिकेटर हैं और टीम इंडिया के कप्तान भी हैं. वहीं बात अगर सारा की करें तो मॉडल होने के साथ-साथ अपने पिता सचिन तेंदुलकर के फाउंडेशन में डायरेक्टर हैं.

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की पढ़ाई-लिखाई में तो खैर खूब बड़ा फर्क है. गिल जहां सिर्फ 10वीं पास हैं. वहीं सारा तेंदुलकर ने MA किया है, वो भी क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रीशन के कोर्स में.

शुभमन गिल की हाई जहां पूरे 6 फीट है. वहीं सारा तेंदुलकर 5 फीट और 4 इंच की हैं. इसके अलावा दोनों की नेटवर्थ के बीच भी बड़ा गैप है.

शुभमन गिल की दौलत सारा तेंदुलकर की खुद की दौलत से करीब 75 करोड़ रुपये ज्यादा है. शुभमन गिल की नेटवर्थ 76.5 करोड़ रुपये है, वहीं सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ 1 करोड़ रुपये हैं.

Related Articles

Back to top button