February 23, 2026 1:55 pm
ब्रेकिंग
Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ...
पंजाब

लुटेरों ने ट्रक ड्राइवर को बनाया निशाना, शातिर दिमाग लगा ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गुरदासपुर: गुरदासपुर बाइपास पर स्थित मुकेरियां रोड के फ्लाईओवर के पास लुटेरों द्वारा तेजधार हथियारों की नोक पर एक ट्रक ड्राइवर से लूटपाट का मामला सामने आया है। लुटेरों ने पहले किसी नुकीली चीज से ट्रक का टायर पंचर किया और जब ड्राइवर और उसका साथी ट्रक से नीचे उतरे, तो उन पर अचानक हमला कर दिया गया। इस हमले में ड्राइवर का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

ड्राइवर सुखप्रीत सिंह ने बताया कि वह पठानकोट से बरनाला की ओर जा रहा था। जब वह मुकरियां बाइपास के पास पहुंचा, तो ट्रक का अगला टायर पंचर हो गया। जब उसने उतर कर देखा, तो टायर में लोहे की पट्टी घुसी हुई थी। वह इसे चेक ही कर रहा था कि पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद युवक आए और आते ही उसके साथी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। लुटेरे ड्राइवर की जेब में रखे 9000 रुपये, ट्रक में रखे दोनों के पर्स और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। सुखप्रीत सिंह ने बताया कि उसने अपने घायल साथी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मरहम-पट्टी की गई और पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है। डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button