February 12, 2026 9:53 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

बच्चे के सिर पर तानी पिस्टल, धमकाकर उतरवा लिए सारे गहने, फिर बैग छोड़कर हुए फरार

उत्तर प्रदेश के कानपुर से लूट की कोशिश का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी के बच्चे को गन पॉइंट पर रखकर बदमाशों ने लूट की कोशिश की है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना शुरू हो गया है. घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, पुलिस ने भी मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कानपुर के कर्नलगंज थाना इलाके में रहने वाले कारोबारी सलीम के घर में घुसकर बदमाशों ने गन पाइंट पर लूट का प्रयास किया. मामले की जानकारी देते हुए सलीम ने बताया कि घटना शनिवार की रात करीब 1:00 बजे की है. उस समय वह घर पर नहीं थे. तीन नकाबपोश बदमाश हथियार घर में घुस आए. बदमाशों ने पहले घर में मौजूद सभी लोगों के फोन छीन लिए और फिर जेवर और पैसे बच्चे को गन पॉइंट पर लेकर मांगने लगे.

परिवार ने उतार कर दिए गहने

बच्चे की जान आफत में देखकर सभी ने पहने हुए गहने उन्हें उतारकर दे दिए. इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी को खंगाला, लेकिन उनके हाथ कैश नहीं लगा. पड़ोसियों की आहट पाकर बदमाश डर गए और फिर वह मौके से भाग खड़े हुए. वह अपने साथ एक काला पिट्ठु बैग लेकर आए थे, जो भागते समय वहीं छुट गया. आगे सलीम बताते हैं कि बदमाशों ने पिस्तौल खोलकर भी घर की महिलाओं को दिखाई थी और बताया था कि यह कोई खिलौना नहीं है.

बैग छोड़कर भागे बदमाश

देख लो इसमें गोलियां भरी हुई हैं. इसके बाद दहशत में आई सलीम की पत्नी और तीन बेटियों ने अपनी बहन को कुछ न करने की बात कहते हुए बदमाशों से सब कुछ देने को कह दिया. सब कुछ लूटने के बाद बदमाश जब भागे तो सलीम की पत्नी ने शोर मचाया और पुलिस को जानकारी दी. इस दौरान उनका बैग वहीं छूट गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर जमा हो गई.

‘नहीं ले जा सके सामान’

घटना घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे एसीपी करनैलगंज अमित चौरसिया और कर्नलगंज थाना प्रभारी ने कारोबारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मामले की जानकारी देते हुए एसीपी करनैलगंज अमित चौरसिया ने बताया कि कारोबारी के घर में घुसे बदमाशों ने उनके परिवार के लोगों को पिस्तौल दिखाते हुए लूटपाट की कोशिश की, लेकिन किसी प्रकार का कोई सामान नहीं ले जा सके.

Related Articles

Back to top button