February 22, 2026 12:23 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
मध्यप्रदेश

रास्ते में छेड़छाड़ करता था शख्स… परेशान महिला हुई डिप्रेशन का शिकार, लगा ली फांसी

ग्वालियर जिले के गंगा मालनपुर गांव में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक घटना घटी. छेड़छाड़ से परेशान होकर रानी कुशवाह नाम की 24 साल की युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. रानी एक आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यरत थी और रोज की तरह ड्यूटी से लौटकर घर आई थी. कुछ देर बाद जब परिवार के लोगों ने उसे देखा तो वह कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली. गंभीर हालत में उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

रानी के परिजनों ने गांव के ही मनीष कुशवाह नाम के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों ने कहा कि युवक रानी को पिछले 6 महीनों से परेशान कर रहा था. वह ड्यूटी पर आते-जाते वक्त रानी से छेड़छाड़ करता था और अश्लील कमेंट करता था. इस मानसिक प्रताड़ना से रानी बेहद तनाव में रहने लगी थी.

करीब 15 दिन पहले रानी की मां ने थाने में मनीष के खिलाफ शिकायत दी थी. पुलिस ने मनीष को थाने बुलाया था और उसके परिजनों को भी नोटिस भेजा था. लेकिन गांव के सामाजिक दबाव के चलते दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया. बावजूद इसके मनीष ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं और रानी को फिर से परेशान करने लगा.

परिवार का कहना है कि रानी लगातार मानसिक रूप से टूटती जा रही थी जिसकी वजह से कुछ दिन से डिप्रेशन में रहने लगी थी. जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया. अब रानी के परिजन पुलिस और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर पुरानी छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच अधिकारी गजेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. रानी के चाचा जीवनलाल कुशवाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी भतीजी को न्याय मिलना चाहिए, ताकि आगे किसी बेटी के साथ ऐसा हादसा न हो.

Related Articles

Back to top button