August 4, 2025 11:53 am
ब्रेकिंग
सीधी में मिला करोड़ों की कीमत वाला दुर्लभ सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू एक्स गर्लफ्रेंड पर किया पेंचकस से अटैक, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ा… फिर निकाला जुलूस सावन के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन, दिव्य रूप में नजर आए बाबा महाकाल; शाम को शहर में निकलेगी भ... बिहार: भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में गिरी डीजे वैन, 5 कांवड़ियों की मौत, 4 घायल आंध्र प्रदेश के ग्रेनाइट खदान में बड़ा हादसा, 6 प्रवासी मजदूरों की मौत, 3 घायल शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने क्यों कहा- अगर हुई देरी तो पूरे देश से लाएंगे गाय ‘मैं सब को बताना चाहता हूं…’ पत्नी का सिर काटकर धड़ से अलग किया, फिर न्यूज चैनल पहुंचकर पति ने कही य... 450 करोड़ कमाने वाली Saiyaara का ये एक्टर कभी करने लगा था खेती, छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री इंग्लैंड को 33वीं बार ऐसे हराओ… टीम इंडिया के लिए ओवल टेस्ट के 5वें दिन जीत का प्लान बड़ा सिंपल है! किसके दम पर अचानक रूस को धमकाने लगे जेलेंस्की, इस स्ट्रेटेजी से बढ़ाई पुतिन की टेंशन
मध्यप्रदेश

MP के राजगढ़ जिले में पति ने काट दी पत्नी की नाक और स्तन, प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से किया वार

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार दोपहर हैरान करने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के नाक और स्तन काट दिए। वह चरित्र शंका में हैवान बन गया और पत्नी के गुप्तांगों पर भी चाकू से वार किए। वारदात के बाद पति भाग गया। बुरी तरह घायल महिला का शाजापुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

सारंगपुर के लिमा चौहान थाना क्षेत्र के पाडल्या माताजी गांव में मंगलवार को 35 वर्षीय सावित्री बाई पर उसके पति कमल वर्मा ने यह जघन्य वारदात अंजाम दी। महिला के एक स्तन का तो 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा कट गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित कमल अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। आरोपी फरार है।

महिला बुरी तरह घायल

हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भाग निकला। पति के खिलाफ लिमाचौहान थाने में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना मंगलवार लगभग दो बजे की बताई जा रही है। घायल महिला ने बताया कि पति उसके चाल-चलन पर शक करता है। उसे लगता था कि पत्नी के किसी और से अवैध संबंध हैं।

आए दिन करता था झगड़ा

इस बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को सावित्रा बाई उम्र 35 वर्ष पर पति कमल वर्मा ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की नाक काट दी, साथ ही आरोपी पति द्वारा महिला के नाक, कान, सीने सहित प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया है।

महिला को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल सारंगपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टर मनीष सूर्यवंशी द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार कर शाजापुर रेफर कर दिया गया।

लिमाचौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि पाडल्या में रहने वाली महिला के पति ने ही उसकी नाक काट दी है। ताकि पत्नी कुरूप दिखने लगे। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति कमल अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था।

पत्नी की शिकायत पर थाने में बीएनएस की धारा 85 व 109 में मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि घटना के बाद से आरोपी पति कमल फरार है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button