March 2, 2026 3:05 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
पंजाब

Free इलाज से पहले पंजाबियों को लेकर हैरान करने वाला खुलासा, होश उड़ा देगी ये Report

चंडीगढ़: पंजाब सरकार 2 अक्टूबर से राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपए का कैशलेस इलाज देने जा रही है, लेकिन इससे पहले पंजाब के लोगों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट ने चौंका दिया है।

 इस रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के लोग इलाज के लिए राष्ट्रीय दर से ज्यादा खर्च कर रहे हैं. पंजाब में लोगों को इलाज के लिए अपनी जेब काफी ढीली करनी पड़ रही है क्योंकि स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा खर्च किया जा रहा है। गांवों में हर परिवार हर साल अस्पतालों में इलाज के लिए औसतन 7,374 रुपये खर्च कर रहा है, जो राष्ट्रीय दर से ज्यादा है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण परिवार सिर्फ 4,129 रुपये खर्च कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा खर्च करने के मामले में केरल और हरियाणा के बाद पंजाब तीसरे स्थान पर है।

पंजाब के शहरी परिवारों को अस्पतालों में इलाज के लिए हर साल औसतन 6,963 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। इलाज पर ज़्यादा खर्च की वजह यह है कि निजी अस्पतालों में इलाज महंगा होता है और कई बार यह बीमा पॉलिसी में भी कवर नहीं होता। शहरों की तरह गांवों में भी ज़्यादातर लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं होता, जिससे लोगों को अपनी जेब से ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इसके अलावा, गांवों में अभी भी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है और लोगों को इलाज के लिए शहरों में आना पड़ता है, जिससे खर्च बढ़ जाता है।

Related Articles

Back to top button