March 7, 2026 1:59 pm
ब्रेकिंग
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- 'अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू', काशी से रायबरेली तक ... सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल UPSC Success Story: प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि य... धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट' राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला West Bengal: '1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा', चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐला... Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआ...
पंजाब

श्री हरमंदिर साहिब में भोले-भाले लोगों को बनाता था अपना निशाना, गिरफ्तार

अमृतसर: श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में गाइड बनकर भोले-भाले श्रद्धालुओं से पैसे ठगने वाले गुरिंदर सिंह नामक व्यक्ति का यह मामला सामने आया है। श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में निजी तौर पर गाइड की सेवाएं देने के ऐवज में संगत से मोटी रकम वसूलने वाले गुरिंदर सिंह को एक श्रद्धालु के साथ झगड़ा करने कारण पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में बतौर निगरान शमशेर सिंह शेरा ने कहा कि गुरिंदर सिंह उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था, जिसकी शिकायत करने के लिए वह पुलिस चौकी गलियारा के पास गए थे और इसी दौरान गुरिंदर सिंह ने उनके साथ झगड़ा करने की कौशिश की। शमशेर सिंह शेरा ने हाल ही में परिक्रमा में गुरिंदर सिंह को एक श्रद्धालु के साथ बहस करते देखा, जिसे सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे शेरा ने जब झगड़े की जांच की तो उन्हें पता चला कि गुरिंदर सिंह गाइड बनकर श्रद्धालुओं से मोटी रकम वसूल रहा है, जिसकी जानकारी उन्होंने उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा ने मामला शिरोमणि कमेटी के फ्लाइंग विभाग को सौंप दिया।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि परिक्रमा में ड्यूटी पर तैनात कई सेवक भी गुरिंदर सिंह का सहयोग कर रहे थे। फ्लाइंग विभाग गुरिंदर सिंह से जुड़े सेवकों के बयान भी दर्ज कर रहा है। इस बीच शमशेर सिंह शेरा ने गुरिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस चौकी गलियारा में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरिंदर सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button