February 23, 2026 1:23 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
मध्यप्रदेश

बिना मराठी सीखे धाम वापस नहीं लौटूंगा… भाषा विवाद के बीच अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

चातुर्मास निवास के लिए मुंबई पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हिंदी-मराठी के बवाल पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह मुंबई में रहकर मराठी भाषा सीखेंगे और वह तभी अपने धाम से वापस जाएंगे जब वह मराठी में बातचीत करना शुरू कर देंगे. शंकराचार्य अगले दो महीने तक मुंबई के कोरा केंद्र परिसर में रहेंगे. उन्होंने बताया कि रविवार से उन्होंने मराठी भाषा सीखना शुरू भी कर दिया है.

एक तरफ तो मराठी भाषा पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की कट्टरता देखने के बाद पूरे देश से मराठी और हिंदी भाषा पर बड़ी बहस छिड़ गई है. ऐसे में शंकराचार्य ने अपनी इस पहल से कुछ अलग ही मैसेज दिया है. शंकराचार्य ने कहा कि ‘अब मैं मराठी सीखकर मराठी में बातचीत शुरू करूंगा और तब ही अपने धाम लौटूंगा.’

महाराष्ट्र है संतों-वीरों की भूमि

शंकराचार्य ने महाराष्ट्र को संतों और वीरों की भूमि बताया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में संत तुकाराम, संत ज्ञानेश्वर और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान आत्मा पैदा हुए हैं. उन्होंने कहा कि वह यहां सिर्फ चातुर्मास करने नहीं आए हैं, बल्कि इस भूमि की भाषा को आत्मसात करने का संकल्प लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि अब वह मराठी सीखकर ही वहां से जाएंगे.

शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने इस बात की जानकारी दी है कि आज यानी 13 जुलाई से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मराठी सीखना शुरू किया है. उन्हें महाराष्ट्र के लोगों से उन्हीं की भाषा में संवाद करना है. शंकराचार्य ने कहा कि मराठी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक पुल है.

मराठी केवल भाषा नहीं, सम्मान है

शंकराचार्य के लिए मुंबई के कोरा केंद्र परिसर में विशेष चातुर्मास आवास की व्यवस्था की गई है. वहां आश्रम कुटी का निर्माण किया गया है. स्वामी जी के प्रवचन, साधना सत्र, दर्शन और शिष्य संवाद के कार्यक्रम अगले दो महीनों तक चलेंगे. मुंबई और आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं. शंकराचार्य ने कहा कि मराठी केवल भाषा नहीं है बल्कि स्थानीय संस्कृति और जनमानस के सम्मान का प्रतीक है.

Related Articles

Back to top button