February 24, 2026 7:30 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
बिहार

बेटे का नाम ब्लूटूथ नॉइस, पिता का नाम ईस्टवुड….. बिहार में जारी हुआ अनोखा निवास प्रमाण पत्र

बिहार के बाढ़ में अंचल कार्यालय का आजीबोंगरीब कारनामा देखने को मिला है. यहां एक आवेदक ने अंचल कार्यालय की पोल खोल दी है. दरअसल आवोदक कर्ता ने अपने नाम पर ब्लूटूथ नॉइस और पिता और मां के नाम पर ईस्ट वुड लिखा. वही फोटो में ईयर बड्स की फोटो लगा दिया. मजेदार बात यह कि इन सारी चीजों को उपलब्ध कराने के बाद आवेदक का निवास प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है.

हैरान करने वाले बात यह कि जारी प्रमाण पत्र निर्गत में आवेदक की तस्वीर की जगह ईयर बड्स की तस्वीर है. प्रमाण पत्र में नाम ब्लूटूथ नॉइस और माता और पिता का नाम ईस्टवुड लिखा हुआ है. हालांकि बताया जा रहा है कि इस मामले के प्रकाश में आने के बाद निवास प्रमाण पत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने की कवायद की जा रही है.

अधिकरियों की खुली पोल

इस निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन का नाम अभय राज है. वे गुलाबबाग के रहने वाले हैं. उनका कहना है कि सच्चाई को दिखाने के लिए इस तरह का आवेदन दिया था, ताकि यह सच सामने आ सके कि निवास प्रमाण पत्र बनाने में कितनी जांच होती है?

अभय ने कहा कि ऐसा इसलिए किया कि जब हम कोई और फॉर्म भरने जाते हैं तो वहां जल्दीबाजी रहती है. वहां अधिकारी भी नहीं मिलते हैं. अधिकारी तरह-तरह की बहाने बाजी करते हैं. इस वजह से मैं कई फॉर्म नहीं भर सका. उसके बाद मैंने आवेदन कर दिया ताकि यह सामने आ सके कि कितनी जांच होती है? यह सभी लोग जांच नहीं करते हैं. केवल परेशान करते हैं.

पहले भी हो चुकी है लापरवाही

इससे पहले गत आठ जुलाई को ही राज्य के मुंगेर जिले में भी एक ऐसा ही दिलचस्प मामला सामने आया था। जब एक सोनालिका ट्रैक्टर का आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। इसमें आवेदक की तस्वीर की जगह पर ट्रैक्टर की फोटो लगी थी और नाम सोनालिका कुमारी लिखा गया था।

इस आवेदन में पिता का नाम बेगूसराय चौधरी, माता का नाम बलिया देवी और गांव का नाम ट्रैक्टरपुर, दियारा लिखा गया था. यह खबर खूब वायरल हुई थी और मामले में कार्रवाई की भी बात कही गयी थी. अब इसी प्रकार की एक और दिलचस्प घटना सामने आई है. यहां अब एक ब्लूटूथ का भी निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button