February 23, 2026 7:48 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

सचखंड श्री दरबार साहिब में Blast की धमकी के बाद पुलिस का Action, लोगों से की जा रही अपील

अमृतसर: श्री दरबार साहिब को बम से उड़ने की धमकी भरी ईमेल आने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। एक तरफ एस.जी.पी.सी. की टास्क फोर्स गुरुद्वारा परिसर में पूरी तरह सतर्क हो गई है, वहीं दूसरी तरफ कमिश्नरेट पुलिस ने श्री दरबार साहिब के बाहर व आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैंबर कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि एक ईमेल मिली है जिसमें आर.डी.एक्स. से श्री दरबार साहिब को उड़ाने की धमकी दी गई है और ई-मेल में समय के साथ सतर्क रहने को कहा गया है। ई-मेल से यह लग रहा है कि डर का माहौल पैदा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि धमकी के बाद श्री दरबार साहिब परिसर में सुरक्षा प्रबंध बढ़ा दिए गए हैं।

एस.जी.पी.सी. टास्क फोर्स को संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तु की पूरी जांच के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से पूर्व उस पर काबू पाया जा सके। ई-मेल के बारे में पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है और अब यह ई-मेल किसने व कहां से भेजी है, उसके बारे में जांच चल रही है।

क्या कहना है पुलिस कमिश्नर का?

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना है कि ई-मेल के जरिए श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी आने के बाद सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। थाना कोतवाली में केस दर्ज किए जाने के साथ-साथ स्टेट साइबर क्राइम एजेंसियों को बारीकी के साथ मामले की जांच किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल श्री दरबार साहिब के बाहर व आस-पास के क्षेत्र में हम डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ-साथ कमांडो फोर्स व भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस तरह से ई-मेल भेजना किसी शरारती तत्व का काम लगता है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वह अधिकतर साउथ इंडिया की बात कर रहा है, जिसमें श्री दरबार साहिब में ब्लास्ट करने की भी धमकी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है, इसलिए किसी भी शहर वासी को घबराने की जरूरत नहीं है। बहुत जल्द आरोपियों को बेनकाब किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button