March 19, 2026 4:31 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
मध्यप्रदेश

मुरैना में दो परिवारों के बीच हुआ विवाद, चली गोली, तीन लोग घायल

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मारपीट और फायरिंग का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, यह घटना मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र के सिरोही गांव की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को रजक परिवार की बकरी कुशवाहा परिवार के घर में चली गई थी। बकरी को पकड़ने के लिए रजक परिवार के कुछ लोग कुशवाहा परिवार के मकान की छत पर चले गए थे। इसी बात को लेकर यह विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई।

इस घटना में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं। वीरेंद्र कुशवाहा, गोलू कुशवाहा और सोनाराम कुशवाहा घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। देवगढ़ थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button