Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

Chandigarh के लोगों से खास अपील, आस-पास दिखे कुछ ऐसा तो तुरंत करें Whatsapp

चंडीगढ़: सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फैलाने के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति को सुदृढ़ करते हुए चंडीगढ़ नगर निगम ने सी.सी.टी.वी. फुटेज के माध्यम से पहचान कर सैक्टर-23 में कूड़ा फैलाने वाले उल्लंघनकर्ता का चालान किया।

यह घटना तब प्रकाश में आई जब निवासियों ने वीडियो प्रस्तुत किया, जिसमें व्यक्ति सार्वजनिक क्षेत्र में गैर-जिम्मेदाराना तरीके से कचरा फेंकता दिखाई दे रहा था। नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटर के पंजीकरण नंबर के आधार पर उल्लंघनकर्ता की पहचान की और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एम.एस.डब्ल्यू.) नियमों के तहत चालान जारी किया। उल्लंघनकर्ता को भविष्य में किसी भी तरह का उल्लंघन न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि कार्रवाई से यह कड़ा संदेश जाएगा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा कचरा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों का सहयोग अहम है और नगर निगम अधिक से अधिक निवासियों को ऐसे सबूतों के साथ आगे आने के लिए प्रोत्साहित करता है।

आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि उल्लंघनों की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9915762917 पर दें, जिसमें कूड़ा फेंकने की गतिविधियों की तस्वीरें या वीडियो क्लिप, स्थान का विवरण सहित साझा करें। इन रिपोटों की जांच के बाद एम.एस.डब्ल्यू, नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.