February 11, 2026 12:12 pm
ब्रेकिंग
Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ... Dhurandhar 2 Update: फरवरी में आएगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह ... China Taiwan Conflict: हर दिन 10 से ज्यादा घुसपैठ और तेज हुई झड़पें, क्या ताइवान पर कब्जे की तैयारी ... Gold-Silver Price Today: चांदी की कीमतों में ₹7,000 का भारी उछाल, सोना भी हुआ महंगा; जानें अपने शहर ... AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर... Prayagraj Magh Mela 2026: कब है माघ मेले का अंतिम स्नान? जानें महाशिवरात्रि पर संगम डुबकी की सही तार... High Protein Pasta Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रीमी हाई प्रोटीन पास्ता, नोट करें शेफ की सीक्रेट... JK Assembly: उमर अब्दुल्ला के बयान पर विधानसभा में बीजेपी का भारी हंगामा, सीएम का माफी मांगने से साफ... जेठानी के गहने चोरी कर देवरानी ने रची भिखारियों वाली कहानी, एक छोटी सी गलती से ऐसे खुला 'चोरी कांड' ... Jammu Kashmir High Alert: जम्मू-कश्मीर में 11 से 14 फरवरी तक हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद बढ़ा आतंक...
छत्तीसगढ़

डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर लौटाई बुजुर्ग के ‘कदमों की चाल’, ठीक से चल भी नहीं पा रही थी 65 साल की महिला

बिलासपुर: सिम्स अस्पताल के अस्थी रोग विभाग में लगातार घुटना और कूल्हे के जोड़ों का प्रत्यारोपण किया जा रहा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर मरीज़ों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसी कड़ी में एक 65 वर्षीय महिला का भी सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया है।

बुजुर्ग महिला का दायां घुटना पूरी तरह से खराब हो चुका था और चलना-फिरना बंद हो चुका था। सर्जरी कर उसकी समस्या को दूर करते हुए चलने लायक बनाने का काम सिम्स के चिकित्सकों ने किया है। जिसके बाद महिला के लिए जीवन एक बार फिर आसान हो गया है।

शहर में रहने वाले एक 65 वर्षीय महिला मीरा (बदला हुआ नाम) अपने घुटनों की दर्द और चलने में असमर्थता को लेकर सिम्स में इलाज कराने के लिए पहुंची। यहां आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान डॉ. तरूण सिंह ठाकुर ने मरीज की जांच की और एक्स-रे कराने को कहा। एक्स-रे में पाया गया कि मरीज का दायां घुटना पूरी तरह से खराब हो चुका है। इसका एकमात्र इलाज घुटने का प्रत्यारोपण है।

इसके बाद डॉ. तरुण ने प्रत्यारोपण के लिए डॉ. एआर बेन से सलाह ली। मरीज की फिटनेस जांच में जब सभी रिपोर्ट ओके मिला, तो उसकी सर्जरी बीते 29 जून को की गई, जो पूरी तरह से सफल रहा। अब मीरा की समस्या खत्म हो चुकी है और वे पूरी तरह से दर्द मुक्त हो चुकी है। साथ ही चलने फिरने में सक्षम हो गई है।

बता दें कि बिलासपुर स्थित सिम्स में अनुभवी डॉक्टर मरीजों की मदद कर करे हैं। दो वर्षों में अब तक सिम्स में 27 कूल्हा प्रत्यारोपण और 20 घुटना प्रत्यारोपण किया गया है। ये सभी सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button