February 11, 2026 10:58 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
बिहार

बिहार: सावन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी पर विवाद, आरजेडी ने बताया हिंदुओं की आस्था का अपमान

सावन के महीने में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की तरफ से आयोजित मटन पार्टी बिहार में विवादों में घिर गई है. विपक्ष ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. ललन सिंह ने शाकाहारी विकल्प की उपलब्धता का दावा किया, पर मटन भोज का सार्वजनिक प्रचार विवाद का कारण बन गया है. यह घटना पिछले साल के पितृपक्ष में हुए विवादों को भी याद दिलाती है जहां मछली खाने पर विवाद हुआ था. वहीं केंद्रीय मंत्री की इस मटन पार्टी को आरजेडी ने हिंदुओं की आस्था का अपमान बताया है.

बिहार के लखीसराय जिले में सावन के पावन महीने के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की तरफ से आयोजित मटन पार्टी राजनीतिक और धार्मिक हलकों में विवाद का विषय बन गई है. सूर्यगढ़ा प्रखंड में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ललन सिंह ने मंच से मुस्कुराते हुए कहा, “भोजन का बढ़िया इंतजाम है, जो सावन मनाता है. उसके लिए भी इंतजाम है और जो नहीं मनाता है, उसके लिए भी इंतजाम किया गया है.

केंद्रीय मंत्री के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कार्यक्रम में उनके साथ बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे.

मंत्री ने दिया था शाकाहारी भोजन का विकल्प

इस कार्यक्रम के आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया था कि शाकाहारी भोजन की भी समुचित व्यवस्था हो, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों. बावजूद इसके, मंच से मटन भोज का सार्वजनिक आमंत्रण देना विपक्ष को खटक गया है. विपक्ष को खटकना इसीलिए भी स्वाभाविक है क्योंकि इसी पिछले साल पित्तपक्ष में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का हेलीकॉप्टर में मछली खाने से बीजेपी और जदयू ने खूब मजे लिए थे और इसे धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ भी बताया था.

विपक्ष ने साधा निशाना

विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को तुरंत लपकते हुए ललन सिंह पर धार्मिक असंवेदनशीलता का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सावन जैसे पवित्र महीने में मटन भोज की चर्चा करना हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ है. राजद ने मटन पार्टी का वीडियो ट्यूट करते हुए कहा है कि हिन्दू धर्म के ये ठेकेदार दूसरे को खूब नसीहत देते है, लेकिन जब बारी खुद की आती है तो?

कांग्रेस नेता बी. वी. श्रीनिवास ने सोशल मीडिया पर भोज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘सावन के महीने में मोदी-नीतीश की मटन पार्टी! धर्म के ठेकेदारों, डूब मरो.

Related Articles

Back to top button