February 24, 2026 11:47 am
ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन...
बिहार

पटना के पारस अस्पताल में घुसे बदमाश, इलाज के लिए आए कैदी को गोलियों से भून डाला… मौत

बिहार में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है. इस बात का अंदाजा पटना से आई इस खबर से लगाया जा सकता है. अपराधी पटना के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग की. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने अस्पताल में इलाज कराने आए एक कैदी पर गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, जिसका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था.

ये घटना 16 जुलाई की है. जहां गुरुवार को सुबह-सुबह अपराधियों ने पटना की बेली रोड स्थित पारस अस्पताल के अंदर घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने चंदन मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. चंदन मिश्रा पटना के ही आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल में बंद था. चंदन मिश्रा के ऊपर हत्या का आरोप है. अस्पताल में जैसे ही गोलियां चली वहां हड़कंप मच गया. मरीज इधर-उधर भागने लगे.

इलाज के लिए आए कैदी की हत्या

शहर के व्यस्त इलाके में और एक बड़े अस्पताल में अचानक हुई फायरिंग की वजह से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी फैल गई. बताया जा रहा है कि अस्पताल में चार अपराधी घुसे थे, जिन्होंने चंदन मिश्रा पर गोलियां चलाईं. घटना जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई. चंदन मिश्रा अपने परिजनों के साथ इलाज कराने के लिए आया था और तभी उस पर फायरिंग कर दी गई और उसकी मौत हो गई.

हत्या के मामले में जेल में बंद था मृतक

मृतक चंदन मिश्रा पटना के ही आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल में बंद था. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. वह एक हत्या के मामले में ही जेल में बंद था. लेकिन हाल ही में उसकी तबीयत खराब हो गई थी. ऐसे में वह इलाज कराने के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया था और पटना के पारस अस्पताल में भर्ती था. लेकिन यहां उसकी गोलियां से भूनकर हत्या कर दी गई. चंदन मिश्रा मूल रूप से बक्सर का रहने वाला था. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि फायरिंग करने वाले बदमाश कौन थे.

Related Articles

Back to top button