February 28, 2026 7:55 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
महाराष्ट्र

अजित पवार के विवादित बयान पर बवाल! कांग्रेस और UBT गुट हमलावर, चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के एक बयान पर विवाद हो गया है. एक सभा में आम जनता से वोट मांगते हुए अजित पवार ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में वोट नही दिया तो सरकारी निधि नही मिलेगी. इस बयान के फेलते ही विपक्षी पार्टियां और अजित विरोधी हमलावर हो गए हैं.

बारामती में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा, आप मुझे मालेगांव नगर पंचायत में 18-18 उम्मीदवार (महायुति) जीताकर दीजिए मैं आपसे किया सभी वादा और मांग पूरी करूंगा, लेकिन अगर आपने कट मारा तो मैं भी कट मारूंगा… आपके पास वोट है, तो मेरे पास निधि है. अब क्या करना है देख लीजिए. उनकी इस चेतावनी पर विपक्षी पार्टियां भड़क गई हैं और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग कर रही हैं.

चुनाव आयोग से अजित पर कार्रवाई की मांग

अजित पवार मालेगांव में नगर पंचायत के चुनाव प्रचार की शुरुआत के दौरान दौरान वोटरों को चेतावनी अंदाज में कहा, “आपके पास वोट है, तो मेरे पास निधि है. अब क्या करना है देख लीजिए.”

अजित पवार के बयान पर उद्धव ठाकरे शिवसेना और कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा कि अगर अजित पवार इस तरह से धमकी देते है तो चुनाव आयोग को उनके बयान का संज्ञान लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. पार्टियों ने आरोप लगाया कि चुनाव में सत्ता पक्ष के लोग दबावतंत्र का कर इस्तेमाल कर रहे हैं.

अजित पवार अपने बयान पर अड़े

वहीं अजित पवार ने अपने बयान का समर्थन किया और कहा कि चुनाव के वक्त नेता लोगो से वोट मांगते वादे करते है बिहार में भी हमने देखा. मैंने किसी की धमकी नहीं दी बस कहा की हमे जितायेंगे तो निधि देंगे विकास करेंगे.

कब हैं महाराष्ट्र के निकाय चुनाव?

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने 4 नवंबर 2025 को घोषणा की कि 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए निकाय चुनाव 2 दिसंबर 2025 को होंगे. वोट गिनती 3 दिसंबर 2025 को होगी. कुल 6,859 सदस्यों का चुनाव होगा, जिसमें महिलाओं के लिए 3,492 सीटें आरक्षित हैं.

Related Articles

Back to top button