March 12, 2026 10:40 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
छत्तीसगढ़

बदल रहा है बस्तर! इंद्रावती नदी पर शुरू हुआ ‘रिवर एडवेंचर फेस्ट’, गोलियों की गूंज के बीच अब दिखेगा रोमांच का जलवा

बीजापुर: बीजापुर जिले के मट्टीमरका में इंद्रावती नदी के तट पर रिवर एडवेंचर फेस्ट आयोजित किया गया. जिसमें नक्सलगढ़ के युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. जिससे यह फेस्ट केवल एक साहसिक खेल आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर और उभरते विश्वास की नई पहचान बनकर सामने आया.

बीजापुर जिला प्रशासन की पहल

जिला प्रशासन बीजापुर की पहल पर आयोजित इस फेस्ट में दूरस्थ और आदिवासी बहुल गांवों के बच्चों व युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल दिखाई दिया. कभी भय और अलगाव की छाया में रहे इस अंचल में अब विकास, रोमांच और नए अवसरों की रोशनी नजर आने लगी.

नक्सलगढ़ के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास

फेस्ट के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त प्रयास किया गया. आयोजन स्थल पर जिपलाइन, बंजी जंपिंग, जुमरिंग, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग, एटीवी राइड, तीरंदाजी, बीच वॉलीबॉल और रिवर कैंपिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों ने प्रतिभागियों को साहसिक खेलों से परिचित कराया. रात में स्टार गेजिंग और दिन में स्थानीय बस्तरिया व्यंजनों ने आयोजन को सांस्कृतिक रंग भी दिया.

इस पहल का उद्देश्य युवाओं में साहसिक पर्यटन के प्रति रुचि विकसित करना, जिले में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाना और अंदरूनी गांवों के बच्चों को नए अनुभव और आत्मविश्वास देना रहा. बड़ी संख्या में आदिवासी बच्चों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि अवसर मिलने पर वे भी किसी से कम नहीं हैं.

कलेक्टर ने जिप लाइन का लिया मजा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन और कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर मिश्रा ने खुद बच्चों के साथ जिपलाइन का आनंद लिया, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया. सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों के साथ बैठकर भोजन करने से प्रशासन और आमजन के बीच आत्मीयता और विश्वास का संदेश गया.

Related Articles

Back to top button