March 6, 2026 6:48 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
पंजाब

बारिश को लेकर नई Update, मौसम विभाग ने मंगलवार के बाद…

चंडीगढ़: शहर में बुधवार सुबह हुई बारिश के बाद पूरे दिन लोगों को गर्मी से राहत रही। शहर के हर हिस्से में सुबह साढ़े 7 बजे से पौने 10 बजे तक कहीं धीमी तो कहीं तेज बौछारें पड़ती रही।

बारिश के बाद गिरे तापमान से मौसम में हलकी ठंडक आई और तापमान में भी पिछले रोज के मुकाबले 4 डिग्री की गिरावट आई। तापमान में गिरावट के साथ ही दिन भर चलते यही तेज हवाओं के धूप निकलने के बाद भी उमस से राहत दिलाई। हालांकि सुबह की बारिश के बाद शहर में नमी की मात्रा 92 फीसदी तक पहुंची लेकिन तेज हवाओं ने उमस से लोगों को बचाया।

शाम के वक्त आसमान से बादल साफ हुए तो मौसम सुहाना बना। इस बार अभी तक पहली जून से 16 जुलाई के बीच शहर में 367.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो सामान्य  से अभी 29.9 मिलीमीटर ज्यादा है। आने वाले कुछ दिनों तक शहर में हलकी बारिश के कुछ स्पैल आ सकते हैं लेकिन 22 जुलाई के बाद शहर में अच्छी बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button