March 11, 2026 9:30 pm
ब्रेकिंग
मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ... Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिस...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-बेंगलुरु समेत भारत के इन शहरों में ओजोन प्रदूषण जानलेवा! CSI की रिपोर्ट में खुलासा

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSI) की नई रिपोर्ट ने दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे भारत के बड़े शहरों के लिए चिंता बढ़ा दी है. CSI की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली समेत भारत के कई बड़े शहरों में ओजोन प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद भी शामिल है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि ओजोन प्रदूषण अब केवल गर्मियों की समस्या नहीं है, बल्कि सर्दियों में भी ओजोन स्तर मानकों से ऊपर है. इसका सीधा असर शहरों के वायु की गुणवत्ता पर पड़ा है, जिससे हवा में धूल और धुएं का घना गुबार बना रहता है. इस गर्मी के दौरान देश के कई शहरों में ओजोन प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया. साथ ही कई दिनों तक इसका स्तर सामान्य से ज्यादा रहा.

सीमा लांघता प्रदूषण

बेंगलुरु में इस साल गर्मी के दौरान ओजान प्रदूषण 45 दिन मानक स्तर से ज्यादा रहा और बीते साल से 29 प्रतिशत तक अधिक रहा, जबकि मुंबई में 32 दिन, कोलकाता में 22 दिन और हैदराबाद में 20 दिन तक ओजान प्रदूषण का स्तर अधिक रहा. दिल्ली में ओजोन प्रदूषण हर दिन सीमा लांघ रहा है. यहां औसतन ओजान प्रदूषण 14.2 घंटे प्रतिदिन रहा.

CSI की जारी रिपोर्ट के मुताबिक ओजोन प्रदूषण बेंगलुरु में सबसे ज्यादा है. इसके साथ-साथ अन्य शहरों में भी इसका स्तर तय मानक से काफी ऊपर रहा.

क्या है ओजोन प्रदूषण?

ओजोन गैस सूर्य से निकलने वाली हानिकारक किरणों को रोकती है, लेकिन जमीन पर प्रदूषण का कारण बन जाती है. ओजोन प्रदूषण का मुख्य करण गाड़ियों से निकले वाला धुआं, औद्योगिक उत्सर्जन और अन्य स्रोतों से निकलने वाली गैस हैं. ये गैस जब सूरज की रोशनी के संपर्क में आती है तो रासायनिक प्रतिक्रिया करती है और जहरीली गैस में बदल जाती है. इससे ओजोन प्रदूषण का लेवल और बढ़ जाता है.

स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव

विशेषज्ञों का मानना है कि ओजोन प्रदूषण सीधे तौर पर सांस की बीमारी, अस्थमा और फेफड़ों को प्रभावित करता है. ओजोन प्रदूषण बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित होता है.

Related Articles

Back to top button