February 12, 2026 12:55 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
टेक्नोलॉजी

इन तीन Chinese Apps की बढ़ी मुश्किलें, चुरा रहे थे लोगों का पर्सनल डेटा!

TikTok, AliExpress और WeChat जैसे पॉपुलर चीनी ऐप्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि इन ऐप्स पर लोगों का डेटा चोरी करने का आरोप लगा है.ऑस्ट्रियन एडवोकेसी प्राइवेसी ग्रुप ने यूरोपीय संघ में इन तीनों ही Chinese Apps की शिकायत की है. शिकायत में बताया गया है कि ये ऐप्स EU (यूरोपीय यूनियन) के प्राइवेसी स्टैंडर्ड्स को पूरा नहीं कर पा रहे थे जिस वजह से अब इन चाइनीज ऐप्स पर बैन होने की तलवार लटक रही है. यूरोपीय संघ के नियमों के मुताबिक, यूजर्स को डेटा डाउनलोड करने की सुविधा मिलनी चाहिए.

रिपोर्ट के अनुसार, इन ऐप्स के पास यूजर्स के लिए डेटा डाउनलोड करने की सुविधा नहीं है, जो प्राइवेसी राइट्स का उल्लंघन है. ज्यादातर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के पास इस तरह की सुविधा है लेकिन नोयब एडवोकेसी ग्रुप के मुताबिक, कई चीनी ऐप्स यूजर्स को पर्सनल डेटा एक्सेस करने का कोई तरीका नहीं देते. इसके अलावा, ये ऐप्स यूजर्स से जानकारी इकट्ठा करने के लिए जाने जाते हैं.

चीन ट्रांसफर कर रहे डेटा

नोयब एडवोकेसी ग्रुप डेटा गोपनीयता के मुद्दों पर आवाज उठाता रहा है, इस ग्रुप ने 6 चीनी कंपनियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की हुई है. इन कंपनियों पर आरोप है कि ये ऐप्स गैरकानूनी तरीके से यूजर्स डेटा को चीन ट्रांसफर करते हैं. इस ग्रुप का एपल और अल्फाबेट जैसी अमेरिकी कंपनियों सहित प्रमुख टेक कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का इतिहास रहा है.

भारत में कब से बैन हैं Chinese Apps?

ऐसा पहली बार नहीं है जब चीनी कंपनियां डेटा चोरी के आरोप में फंसी हैं. यूजर्स डेटा को गलत तरीके से स्टोर करने के रखने के अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं. अगर इन ऐप्स के खिलाफ शिकायतों के बाद कानूनी कार्रवाई होती है, तो यूरोप में भी इन चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लग सकता है. ये सभी ऐप्स 2020 से ही भारत में बैन हैं.

Related Articles

Back to top button